मुजफ्फरपुर। बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर जिले की अहियापुर थाना पुलिस ने राघोपुर स्थित एक लीची बगान में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से लदी एक स्कॉर्पियो जब्त की है। इस अभियान में पुलिस ने एक तस्कर को दबोचने में सफलता पाई है, जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर उसके अन्य साथी फरार होने में सफल रहे।
मद्य निषेध इकाई की सूचना पर कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, पटना स्थित मद्य निषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि अहियापुर के राघोपुर इलाके में शराब की एक बड़ी खेप उतारी जा रही है। सूचना मिलते ही अहियापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने आधी रात को बताए गए लीची बगान की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की।
स्कॉर्पियो से बरामद हुई भारी खेप
तलाशी के दौरान बगान में खड़ी एक स्कॉर्पियो मिली, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब की पेटियां लदी थीं। जब्त शराब की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। मौके से गिरफ्तार तस्कर की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है। टाउन टू की एसडीपीओ बिनीता सिन्हा ने बताया कि पुलिस इस नेटवर्क के ‘बैकवर्ड’ और फॉरवर्ड लिंकेज की सघन जांच कर रही है।
सिंडिकेट के खुलासे में जुटी पुलिस
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और उसके मोबाइल डेटा के आधार पर पुलिस फरार बदमाशों की पहचान कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब की यह खेप कहां से आई थी और इसे जिले के किन हिस्सों में सप्लाई किया जाना था। फिलहाल, उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

