कुमार उत्तम/मुजफ्फरपुर। जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आपसी विवाद या अज्ञात कारणों से एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मीनापुर के पराती गाछी निवासी सूरज शाह के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने सूरज शाह को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। आनन-फानन में घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, जख्म गहरे होने के कारण इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
दो नामजद आरोपियों पर लगा आरोप
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अलय बतस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दो युवकों, चंद्रशेखर कुमार और सूरज कुमार, के नाम सामने आए हैं। आरोप है कि इन्हीं दोनों ने मिलकर सूरज शाह को गोली मारी है। पुलिस अब इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
हत्या के कारणों का खुलासा नहीं
हालांकि हत्या के पीछे का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है। डीएसपी ने बताया कि घटनास्थल का बारीकी से मुआयना करने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं, ताकि वैज्ञानिक जांच के जरिए अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

