कुमार उत्तम/मुजफ्फरपुर। जिले के गरहां थाना क्षेत्र में देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई जहां तीन अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मुरादपुर भारत गांव निवासी हरिशंकर सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 8 बजे की है। तीन हमलावरों ने हरिशंकर सिंह पर अचानक फायरिंग कर दी। उन्हें दो गोलियां लगीं, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी और उसके साथी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। वे हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आए थे। इन पर पहले भी कई लोगों पर गोली चलाने के आरोप हैं।
इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई
घटनास्थल पर गरहां थाना प्रभारी और नगर एसडीपीओ-2 पहुंचकर मामले की गहन जांच कर रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

