राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लेकर विधानसभा में एक बार फिर घमासान मचा। कांग्रेस विधायक महेश परमार ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है कि योजना से लगातार बहनों के नाम कट रहे हैं और नए पंजीयन की कोई तैयारी नहीं है।
READ MORE: 9 IAS ने दी थी 1500 एकड़ आदिवासियों की भूमि बेचने की मंजूरीः अशोकनगर के आनंदपुर ट्रस्ट का 10 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा, विधानसभा में राजस्व मंत्री ने दी जानकारी
इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने सदन में लिखित जवाब दिया कि योजना में कुल पंजीकृत बहनों की संख्या 1 करोड़ 31 लाख 6 हजार 525 से घटकर अब 1 करोड़ 25 लाख 29 हजार 51 रह गई है। यानी 5 लाख 77 हजार 474 बहनों के नाम कट चुके हैं।
READ MORE: MP में प्रशासनिक कसावट: सीएम की सख्त चेतावनी, उपस्थिति समय पर नहीं तो लौट सकता है सिक्स डे वर्किंग सिस्टम
मंत्री ने स्पष्ट किया कि नाम कटने के मुख्य कारण हैं: 60 साल की उम्र पूरी होना (जिसके बाद योजना की पात्रता समाप्त), निधन और अन्य अपात्रता। उन्होंने कहा कि 60 साल पार करने पर 1.51 लाख से ज्यादा महिलाएं अपात्र हुई हैं। कांग्रेस विधायक महेश परमार ने आरोप लगाया कि नाम कटने का सिलसिला जारी है, नए पंजीयन बंद हैं। 60 साल पर योजना की राशि बंद हो जाती है और अन्य पेंशन में सिर्फ 600 रुपये मिलते हैं। बजट में राशि 3000 रुपये करने का भी प्रावधान नहीं किया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


