चंडीगढ़। तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब (नांदेड़) की पावन धरती पर शनिवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समागमों की शुरुआत नगर कीर्तन के साथ हुई। सीएम भगवंत मान ने श्री हजूर साहिब में माथा टेका और कहा कि उनकी सरकार नांदेड़ साहिब को पवित्र शहर का दर्जा देने की मांग महाराष्ट्र सरकार के समक्ष उठाएगी।
मान ने कहा कि नांदेड़ साहिब न केवल सिखों के लिए, बल्कि समूची मानवता के लिए पवित्र स्थल है। उन्होंने कहा, पंजाब सरकार पहले ही अमृतसर, आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को पवित्र शहर घोषित कर चुकी है। मान ने नांदेड़ साहिब स्थित पंजाब भवन के पूर्ण कायाकल्प की घोषणा की, जिसमें श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से अपग्रेड किया जाएगा। सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार का कर्तव्य है कि वह युवा पीढ़ियों के लिए महान गुरु साहिबानों की गौरवशाली विरासत को संजोकर रखे और गुरु साहिबानों के पदचिह्नों पर चलें।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नांदेड़ साहिब न केवल सिखों के लिए बल्कि समूची मानवता के लिए पवित्र स्थल है, क्योंकि दसवें सिख गुरु श्रीगुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा इस पवित्र नगरी में व्यतीत किया था।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि पंजाब सरकार नांदेड़ साहिब को पवित्र शहर का दर्जा देने की मांग को महाराष्ट्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएगी, जो श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में राज्य सरकार द्वारा नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी-जिन्होंने धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए- का 350वां शहीदी दिवस गहरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।

मुख्यमंत्री ने नांदेड़ साहिब में स्थित पंजाब भवन के पूर्ण कायाकल्प की भी घोषणा की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा निर्मित पंजाब भवन को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से अपग्रेड किया जाएगा। इसके साथ ही नांदेड़ में श्रद्धालुओं के लिए वेरका दुग्ध उत्पादों की आपूर्ति को और अधिक सुचारु बनाया जाएगा।
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का ‘आम आदमी’ को मैसेज, राघव चड्ढा के बयान पर आतिशी ने साधा निशाना, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फिर से खुलेंगी 13 जोनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, दिल्ली में फिर होगी आर्टिफिशियल बारिश की तैयारी, पशु कल्याण की दिशा में दिल्ली सरकार का अहम कदम
- बिहार के 264 नगर निकायों में 15 से 20 अप्रैल तक चुनाव, एक ही दिन में नामांकन, वोटिंग और शपथ
- स्वास्थ्य विभाग में घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाईः सीएमएचओ सस्पेंड, डीपीएम और फार्मासिस्ट पर भी गिरी गाज
- National Morning News Brief: ट्रंप ने सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज को ‘जबरन रिटायर’ किया, मालदा प्रोटेस्ट के दौरान 7 जजों को बंधक बनाने की जांच NIA करेगी, फेक इंश्योरेंस पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रंप का फार्मा कंपनियों पर कहर, 100% तक टैरिफ की चाबुक, ईरान युद्ध में अमेरिका ने उतारा अपना सबसे खतरनाक हथियार
- आसमान से आग की जगह बरसेगी ठंडक: 45 जिलों में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में ओले गिरने की संभावना

