दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। जहां माखननगर स्थित चीलाचौंन का एकलव्य वेयर हाउस में मूंग चोरी हुई। यह मामला एकलव्य वेयर हाउस के अंदर रखी सरकारी मूंग का है। तहसीलदार और एमपी वेयरहाउसिंग क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल सोरटे, जिला वेयर हाऊसिंग जिला प्रबंधक वासुदेव दवंडे समेत विभागीय अधिकारियों की टीम के सामने एकलव्य वेयर हाउस का ताला तोड़ा गया। फिलहाल प्रशासन जांच में जुटा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि एकलव्य वेयर हाऊस के अंदर सरकारी मूंग के दस स्टॉक लगे हुए थे। 13 फरवरी 2026 को माखननगर ब्रांच मैनेजर हेमंत नाथ ने वेयर हाउस के अंदर से दो स्टॉक मूंग के गायब होने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी थी। दो स्टॉक से लगभग 10,200 से ज्यादा बोरियां मूंग की गायब है। जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ 25 लाख रुपए बताई जा रही है।
प्राइवेट एकलव्य वेयर हाउस में रखी थी सरकारी मूंग
इधर वेयर संचालक आरती तोमर ने माखननगर थाने में आवेदन देकर विभागीय अधिकारियों पर मूंग चुराने के आरोप लगाए है। दिलचस्प बात यह सामने आ रही है कि सरकारी मूंग प्राइवेट एकलव्य वेयर हाउस में रखी थी। जिसका वेयर मालिक के द्वारा एपी कॉर्पोरेशन वेयर हाउसिंग में बकायदा इसका अनुबंध हुआ है। अनुबंध की कडिका के तहत सरकारी मूंग की समस्त जबावदारी वेयर हाउस मालिक की होती है। वेयर हाउस मालिक आरती तोमर ने जो आरोप माखननगर ब्रांच मैनेजर हेमंत नाथ और विभागीय अधिकारियों पर लगाएं है वह सब निराधार है।
उठे कई सवाल
वेयर हाउस की एक-एक चाबी प्रबंधक व मालिक के पास होती है। एकलव्य वेयर हाउस से करोड़ो की मूंग गायब होने पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। सरकारी मूंग प्राइवेट वेयर हाउस में रखा होने का शासन से वेयर हाउस मालिक को किराया मिलता है। वहीं वेयर हाउस मालिक और प्रबंधक के पास एक-एक चाबी रहती है। मिली जानकारी के अनुसार वेयर के अंदर मूंग के दस स्टॉक थे। जिसमें से दो स्टॉक मूंग गायब है, दो स्टॉक में लगभग 10 हजार 200 बोरियां गायब है। जाहिर सी बात है कि इतनी बड़ी मात्रा में मूंग का वेयर से चोरी होना कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है। इधर विभागीय अधिकारी व वेयर हाउस संचालक एक दूसरे पर वेयर हाउस से मूंग चोरी कराने का आरोप लगा रहे है।
वेयरहाउसिंग क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल सोरटे ने बताया कि एसडीएम तहसीलदार व विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में एकलव्य वेयर हाउस का ताला तोड़ा गया। क्योंकि तीन दिनों से विभागीय अधिकारी वेयर संचालक को मौके पर उपस्थित होने के लिए कहा गया है, लेकिन वेयर हाउस संचालक मौजूद नहीं हुए। प्रशासन की उपस्थिति में सोमवार को वेयर हाउस का ताला तोड़ा गया। जहां से दो स्टॉक मूंग के गायब मिले।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


