दीपक कौरव, नरसिंहपुर। एमपी के नरसिंहपुर से सनसनीखेज और शर्मनाक वारदात सामने आई है। जहां एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ उसके ही गांव के रहने वाले युवक ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि मासूम ने हिम्मत दिखाई और अपने साथ हुए अत्याचार की जानकारी परिवार को दी। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

अकेला पाकर किया दुष्कर्म

यह पूरी घटना गाडरवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी मोनू अग्रवाल ने नाबालिग को अकेला पाकर इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया। घटना यही नहीं रूकी आरोपी ने दुष्कर्म के बाद डराने-धमकाने की भी कोशिश की ताकि मामला बाहर न आए, लेकिन पीड़िता ने साहस का परिचय देते हुए पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। परिजन तुरंत गाडरवारा थाने पहुंचे।

ये भी पढ़ें: अय्याशी के लिए मां ने कराई बेटी की हत्या: अवैध संबंध में रोड़ा बनी 9 साल की मासूम, प्रेमी संग मिलकर दी दर्दनाक मौत

न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण और अन्य कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

गाडरवारा थाने के एसडीओपी ललित सिंह डागुर ने बताया कि नाबालिग बच्ची के साथ गलत काम हुआ है। पीड़िता और उसके परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर मोनू अग्रवाल को राउंडअप किया गया है। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म की घटना 19 फरवरी की रात की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m