दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के स्टेडियम ग्राउंड में ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिला। जहां गृहणियों और कामकाजी महिलाओं ने क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश कर दी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत से प्रेरित होकर आयोजित ‘सिंदूर कप’ ने खेल और महिला सशक्तिकरण का शानदार उदाहरण पेश किया।

नरसिंहपुर के स्टेडियम मैदान पर इस बार मुकाबला अलग ही अंदाज में नजर आया। ‘सिंदूर कप’ नाम के इस खास टूर्नामेंट में जिले की छह विवाहित महिला टीमों ने हिस्सा लिया। मैदान पर एक ओर महिला पुलिसकर्मियों की टीम थी तो दूसरी तरफ शिक्षिकाएं और सोशल सेक्टर से जुड़ी महिलाएं। घर-परिवार की जिम्मेदारियों के बीच इन महिलाओं ने जब बल्ला और गेंद संभाली, तो दर्शक भी हैरान रह गए।

ये भी पढ़ें: MP पुलिस में बंपर भर्ती: 10 हजार पदों पर होगी भर्ती, 7500 आरक्षक, 1 हजार ड्राइवर, 1200 मिनिस्ट्रियल स्टाफ के पद शामिल

दो दिनों तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पुलिस इलेवन और शिक्षा विभाग की टीम के बीच खेला गया। मैच में कभी शिक्षिकाओं की बल्लेबाजी हावी रही तो कभी महिला पुलिसकर्मियों की सटीक गेंदबाजी ने स्टंप्स उखाड़ दिए। आखिरकार कड़े मुकाबले में ‘पुलिस इलेवन’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘सिंदूर कप’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

इस आयोजन का मकसद महिलाओं को घर की चार दीवारी से बाहर निकालकर खेल और फिटनेस से जोड़ना था। मैच के दौरान महिलाएं बचपन के दिनों की तरह खेलती नजर आईं और मैदान में उनका जोश देखते ही बन रहा था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m