दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में पुलिस ने लोकीपर के पास से तीन लोगों से तेंदुए की खाल और दो पंजे जब्त कर कार्रवाई की है। पुलिस की माने तो मुख्य आरोपी कंछेदी लाल बरपानी का रहने वाला हैं,  जिसके पास तेंदुए की खाल और पंजे रखे हुए थे।  तेंदुए की खाल और पंजे को बेचने में उसका सहयोग कर रहे लक्ष्मी प्रसाद मेहरा और दीपक मेहरा जो नरसिंहपुर के ही रहने वाले हैं। 

READ MORE: दिल दहलाने वाली घटनाः 4 मासूम बच्चों के साथ महिला घर से निकली, 2 बच्चों के साथ नदी में लगा दी छलांग, बच्चे और महिला का शव बरामद, 1 की तलाश जारी

जानकारी के मुताबिक तीनों ही आरोपी बाइक से जा रहे थे, तभी पुलिस ने लोकीपार गांव के पास से तीनों को पकड़ते हुए तेंदुए की खाल, दो पंजे सहित बाइक को जब्त कर ली हैं. पुलिस ने तीनों आरोपियों पर वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए ये पता लगाने में जुट गईं हैं की आखिर तेंदुए की खाल और पंजे कहां से आए और कोई बड़ा गिरोह तो इसमें शामिल नहीं है। फिलहाल पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H