NASA Artemis II Mission: नासा का आर्टेमिस II मिशन आज यानी 1 अप्रैल 2026 को लॉन्च होगा। मिशन 1 अप्रैल 2026 को साम 5 बजे (भारतीय समयानुसार 2 अप्रैल सुबह 3:54 बजे) फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होगा। यह 54 साल बाद इंसानों को चांद की ओर ले जाने वाला पहला मानव मिशन है। लॉन्च फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 39B से होगा।इसे NASA YouTube चैनल, NASA+ ऐप और Amazon Prime Video पर मुफ्त लाइव देख सकते हैं। नासा के यूट्यूब चैनल पर आज शाम 5:15 बजे इन प्लेटफॉर्म पर लाइव कवरेज शुरू हो जाएग।
नासा का आर्टेमिस II मिशन भारतीय समयानुसार 2 अप्रैल सुबह 3:54 बजे से शुरू होगा। अगर मौसम या कोई तकनीकी समस्या हुई तो अगले कुछ दिनों में और मौके मिल सकते हैं। यह मिशन चार एस्ट्रोनॉट्स को चांद के चारों ओर घुमाकर वापस लाएगा।
आर्टेमिस II लॉन्च मानव इतिहास का एक बड़ा पल है. 54 साल बाद इंसान फिर चांद की ओर जा रहे हैं। आप घर बैठे इस लाइव कवरेज को NASA के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। नासा ने कई प्लेटफॉर्म पर मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की है। कोई सब्सक्रिप्शन या पैसे नहीं लगेंगे। लॉन्च से कई घंटे पहले से कवरेज शुरू हो जाएगा।
नासा की आधिकारिक स्ट्रीम — NASA+ और YouTube
- सबसे अच्छा और आधिकारिक तरीका NASA+ और NASA YouTube चैनल है।
- NASA+ पर लॉन्च कवरेज भारतीय समयानुसार रात 10:20 बजे IST से शुरू होगा।
- YouTube पर कवरेज शाम भारतीय समयानुसार 5:15 बजे से शुरू हो जाएगा, जिसमें रॉकेट में ईंधन भरने की प्रक्रिया भी दिखाई जाएगी।
सीधे लिंक
- NASA YouTube लाइव: https://www.youtube.com/NASA
- NASA+ आधिकारिक ब्रॉडकास्ट: https://plus.nasa.gov/scheduled-video/nasas-artemis-ii-crew-launches-to-the-moon-official-broadcast/
- रॉकेट का लाइव व्यू: https://www.youtube.com/watch?v=XMZMSmOrzlU
अन्य प्लेटफॉर्म पर लाइव देखें
- Amazon Prime Video पर भी NASA का पूरा लाइव कवरेज मुफ्त होगा।
- NASA App डाउनलोड करके मोबाइल पर लाइव देख सकते हैं।
- कुछ न्यूज चैनल जैसे CNN, C-SPAN और Space.com भी लाइव कवरेज दिखा रहे हैं।
लॉन्च से पहले क्या-क्या देख सकते हैं?
- 1 अप्रैल शाम 5:15 बजे (अमेरिका समयानुसार) से रॉकेट में प्रोपेलेंट भरने की लाइव तस्वीरें।
- क्रू का सूट-अप और लॉन्च पैड पर पहुंचने की कवरेज।
- लॉन्च काउंटडाउन और कमेंट्री।
- लॉन्च के बाद ओरियन कैप्सूल के सोलर पैनल खुलने तक पूरा कवरेज।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

