National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (8 अप्रैल 2026) की खबरों में असम समेत तीन राज्यों में आज चुनाव; कांग्रेस बोली-मोदी का 56 इंच का सीना सिकुड़ गया है; गुजरातियों को ‘अशिक्षित’ कहने पर मल्लिकार्जुन खरगे ने मांगी माफी प्रमुख रहा।

1. असम समेत तीन राज्यों में आज चुनाव

देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में की 296 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। जो शाम 5 बजे तक चलेगी। आज सुबह 6 बजे से 7 बजे के बीच सभी पोलिंग स्टेशन पर अधिकारियों ने मॉक पोलिंग की, जिससे पता चल सके कि ईवीएम में कोई खराबी तो नहीं है।

पढ़े पूरी खबर….

2. कांग्रेस बोली-मोदी का 56 इंच का सीना सिकुड़ गया है

अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया आ गई है। अमेरिका-ईरान सीजफायर में पाकिस्तान के रोल पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को जमकर खोरी-खोटी सुनाते हुए तंज कसा है। कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और मोदी सरकार (Modi government) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को दलाल बताकर खारिज कर दिया था। अब ‘स्वघोषित विश्वगुरु’ पूरी तरह से बेनकाब हो गए हैं। उनका खुद का घोषित 56 इंच का सीना सिकुड़ गया है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है।

पढ़े पूरी खबर….

3. गुजरातियों को अशिक्षित कहने पर खरगे ने मांगी माफी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केरल चुनाव रैली में गुजरातियों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर माफी मांग ली है. उन्होंने कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया और उनका किसी की भावनाएं आहत करने का इरादा नहीं था. अपने भाषण में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पिनाराई विजयन पर निशाना साधते हुए कहा था कि केरल की जनता अधिक शिक्षित और जागरूक है, इसलिए उसे गुमराह नहीं किया जा सकता. इस बयान के बाद विवाद बढ़ गया.

पढ़े पूरी खबर….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

आरबीआई ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया, लोन महंगे नहीं होंगेः रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई की वित्त वर्ष की पहली बैठक (RBI meeting) 8 अप्रैल को हुई। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के नतीजों की जानकारी RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​(Sanjay Malhotra) ने दी। भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष-2026-27 की पहली मीटिंग में रेपो रेट में बदलाव नहीं करने का फैसला लिया। इसे 5.25% पर बरकरार रखा गया है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। (पूरी खबर पढ़े)

यूएस-ईरान में सीजफायर होते ही अमेरिका में ट्रंप के इस्तीफे की होने लगी मांगः अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर (US-Iran Ceasefire) के ऐलान ने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है। राजनीति विशेषज्ञ इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान के सामने झुकना यानी हार मानना मान रहे हैं। वहीं यूएस-ईरान में सीजफायर होते ही अमेरिका में ट्रंप के इस्तीफे की मांग होने लगी है। ट्रंप को राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य ठहराने की मांग हो रही है। अमेरिकी सीनेटर क्रिस मर्फी (Chris Murphy) ने युद्धविराम को ट्रंप का पूर्ण सरेंडर बताया है। वहीं, ग्वेन मूरे (Gwen Moore) ने सभी सांसदों से मिलकर ट्रंप की पागलपन वाली नीति को खत्म करने की अपील कर दी है। (ुपूरी खबर पढ़े)

सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद ईरान की तेल रिफाइनरी पर बड़ा अटैकः 40 दिन युद्ध के बाद अमेरिका-ईरान में हुआ सीजफायर ऐलान के कुछ ही घंटों बाद टूटता हुआ दिख रहा है। अमेरिका के सशर्त सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटो बाद ईरान के लावन आइलैंड (Lavan Island) में पहला बड़ा हमला हुआ है। यह हमला लावन आईलैंड पर एक ऑयल रिफाइनरी (Oil Refinery) में किया गया है। लावन आइलैंड में स्थित एक तेल रिफाइनरी में जबरदस्त ब्लास्ट के बाद धुआं निकलता हुआ दिखा। वहीं UAE-कुवैत पर भी मिसाइल-ड्रोन अटैक किया गया है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का कहना है कि ईरान की ओर से अभी भी मिसाइलें दागी जा रही हैं।  (पूरी खबर पढ़े)

US-Iran सीजफायर पर भारत का आया पहला बयानः ईरान और अमेरिका में आखिरकार 2 हफ्ते का सीजफायर हो गया है। अमेरिका-ईरान सीजफायर पर भारत का पहला बयान सामने आया है।  बुधवार (8 अप्रैल, 2026) को विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके सीजफायर का स्वागत किया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि उम्मीद करते हैं कि सीजफायर से पश्चिम एशिया में स्थाई शांति स्थापित होगी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करके सीजफायर का ऐलान किया. (पूरी खबर पढे)

 भारत की पहली ओपन एलजीबीटीक्यू सांसद मेनका गुरुस्‍वामी बनींः  भारत की राजनीति में इतिहास रचा गया है। देश को पहला ओपन एलजीबीटीक्यू सांसद मिला है। भारत की पहली ओपन एलजीबीटीक्यू सांसद मेनका गुरुस्‍वामी बन गईं हैं। सुप्रीम कोर्ट की सीनियर एडवोकेट को TMC ने राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया था। डॉ. मेनका गुरुस्वामी सुप्रीम कोर्ट की एक जानी-मानी वरिष्ठ वकील हैं, जो LGBTQ+ अधिकारों को कानूनी मान्यता दिलाने और संवैधानिक कानून को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका के लिए मशहूर हैं। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m