National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (6 अप्रैल 2026) की खबरों में तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा; मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज; ईरान को एक और बड़ा झटका, मारे गए IRGC इंटेलिजेंस चीफ; पीएम मोदी बोले -पार्टी हमारे लिए मां की तरह, अडानी के खिलाफ वेदांता सुप्रीम कोर्ट पहुंची प्रमुख रहा।

1. तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा
तमिलनाडु के सथानकुलम में पिता-पुत्र की हिरासत में मौत के मामले में मदुरै फर्स्ट एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सोमवार को इंस्पेक्टर श्रीधर समेत सभी नौ दोषी पुलिसवालों को मौत की सजा सुनाई है. जज मुथुकुमार ने कहा, “पहले आरोपी, पुलिस इंस्पेक्टर श्रीधर को मौत की सजा और 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.”जज ने घोषणा की कि सभी 9 दोषियों को दोहरी मौत की सजा दी जाएगी क्योंकि उन्होंने पी जयराज और उनके बेटे बेनिक्स दोनों की हत्या की थी, जिनकी जून 2020 में तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में हिरासत में बुरी तरह मारपीट के बाद मौत हो गई थी.इस मामले में कुल 10 आरोपी थे। एक की कोविड के दौरान मौत हो गई थी।

2. मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 193 सांसदों द्वारा पेश किए गए महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है. सभापति ने प्रस्ताव के सभी पहलुओं का निष्पक्ष मूल्यांकन किया. न्यायाधीश (जांच) अधिनियम की शक्ति का प्रयोग करते हुए इसे अस्वीकार कर दिया. अब मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल सुरक्षित है.

3. ईरान को एक और बड़ा झटका, मारे गए IRGC इंटेलिजेंस चीफ
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग के बीच ईरान को बड़ा झटका लगा है. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल मजीद खादमी की आज (6 अप्रैल) सुबह अमेरिका-इजरायल के हमले में मौत हो गई. ईरान ने इसकी पुष्टि की है. इजरायली रक्षा मंत्री ने भी इसको लेकर बयान जारी किया है. आईआरजीसी ने अपने टेलीग्राम चैनल पर IRGC के खुफिया संगठन के प्रमुख मेजर जनरल मजीद खादमी की मौत की पुष्टि एक पोस्ट में की है.

4. पीएम मोदी बोले -पार्टी हमारे लिए मां की तरह
पीएम मोदी ने आज बीजेपी के स्थापना दिवस के मौके पर कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं. इसलिए पार्टी का स्थापना दिवस केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं होता है. ये हम सब कार्यकर्ताओं के लिए एक भावुक अवसर होता है. ये दिन हमें पार्टी के प्रति कृतज्ञता जाहिर करने का मौका देता है कि पार्टी ने हमें राष्ट्रसेवा का सौभाग्य दिया. उन्होंने कहा कि मैं देशभर के कोटि-कोटि भाजपा कार्यकर्ताओं और भाजपा को समर्थन करने वाले मेरे देश के सभी नागरिकों को भाजपा स्थापना दिवस की बहुत बहुत बधाई देता हूं.

5. अडानी के खिलाफ वेदांता सुप्रीम कोर्ट पहुंची
जेपी इंफ्राटेक के अधिग्रहण को लेकर छिड़ी कॉर्पोरेट जंग देश की सबसे बड़ी अदालत तक पहुंच गई है। जेपी प्रॉपर्टी विवाद में अडानी के खिलाफ वेदांता ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) का दरवाजा खटखटाया है। अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता (Vedanta) ने अडानी समूह (Adani Group) द्वारा जेपी की संपत्तियों के अधिग्रहण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वेदांता ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें अडानी ग्रुप को रेजोल्यूशन प्लान के तहत जेपी की संपत्तियों को संभालने की मंजूरी दी गई थी।
आज के प्रमुख इवेंट्स
- केरल, असम, पुड्डुचेरी में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। इन तीनों जगहों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान है।
- बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर और NSA अजीत डोभाल से मुलाकात करेंगे। सरकार बनने के बाद तारिक सरकार के मंत्री का यह पहला आधिकारिक भारत दौरा है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
पीएम मोदी बोले- असम में NDA की हैट्रिक तयः पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के प्रचार के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को असम पहुंचे हैं। आज यानि सोमवार को उनकी ताबड़तोड़ 3 रैलियां हैं। बरपेटा में उन्होंने चुनावी सभा को अंबोधित करते हुए कहा कि असम में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की जीत की हैट्रिक लगेगी, वहीं कांग्रेस की हार की सेंचुरी होगी। बीजेपी जो कहती है करके दिखाती है। कांग्रेस के पास विकास का विजन नहीं है। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पुडुचेरी पहुंचे हैं। उन्होंने लॉस्पेट में कहा- पुडुचेरी सरकार सभी अरकारी कॉन्ट्रैक्ट पर 30% कमीशन लेती है। उसने मंदिर की जमीनों पर भी कब्जा कर लिया है। राहुल ने वादा किया कि, कांग्रेस सरकार बनने पर बेरोजगार युवाओं को हर महीने ₹2 हजार की मदद दी जाएगी। इसके अलावा महिलाओं को फ्री बस सर्विस मिलेगी। (पूरी खबर पढ़े)
ब्रह्मोस मिसाइल डिजाइन करने वाले अलेक्जेंडर लियोनोव का निधनः दुनिया की सबसे तेज और घातक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस (BrahMos) और हाइपरसोनिक मिसाइल जिरकॉन देने वाले रूसी मिसाइल डिजाइनर अलेक्जेंडर लियोनोव का निधन हो गया है। लियोनोव ने 74 साल की उम्र में 5 अप्रैल को अंतिम सांस ली। लियोनोव रूस की कंपनी NPOMASH के CEO और चीफ डिजाइनर थे। यही कंपनी दिल्ली के ब्रह्मोस एयरोस्पेस की रूसी साझेदार है। लियोनोव ने ही रूस की घातक हाइपरसोनिक मिसाइल जिरकॉन भी डिजाइन की थी। (पूरी खबर पढ़े)
अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू की मुश्किलें बढ़ींः देश की शीर्ष अदालत यानि सुप्रीम कोर्ट ने अरुणाचल प्रदेश में विकास कार्यों के ठेके मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उनके रिश्तेदारों से कथित तौर पर जुड़े फर्मों को दिए जाने के मामले में सीबीआई जांच का आदेशदे दे दिया है. अदालत ने सीबीआई को प्रारंभिक जांच दर्ज करने का निर्देश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीबीआई प्रारंभिक जांच दर्ज करेगी. इसमें 11.2015 से 2025 तक के निर्णयों और निष्पादन को शामिल किया जाएगा. अजेंसी प्रतिवादी 4 से 6 को दिए गए निर्णयों की जांच करेगी. निर्धारित अवधि के बाहर के निर्णयों की जांच करने पर कोई रोक नहीं है. (पूरी खबर पढ़े)
पत्नी पर लगाए आरोपों पर भड़के असम CM सरमाः असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने अपने परिवार पर लगाए गए विपक्ष के आरोपों पर कहा कि कांग्रेस ने पाकिस्तानी सोशल मीडिया समूह से मिली झूठी जानकारी का इस्तेमाल करके मेरी पत्नी के खिलाफ झूठे आरोप गढ़े. उन्होंने कहा,” मेरी पत्नी ने झूठे आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. मेरी पत्नी के खिलाफ कांग्रेस के आरोप असम चुनावों को प्रभावित करने के उद्देश्य से लगाए गए हैं, इसके लिए आजीवन कारावास की सजा हो सकती है.” (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

