National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (30 मार्च 2026) की खबरों में नक्सलवाद पर अमितशाह बोले- अब जो हथियार उठाएगा, कीमत चुकाएगा; जनगणना-2026ः लिव-इन कपल शादीशुदा माने जाएंगे; रुपया डॉलर के मुकाबले सबसे कमजोर; मां-बाप को बेसहारा छोड़ा तो कटेगी सैलरी प्रमुख रहा।

1. नक्सलवाद पर अमितशाह बोले- अब जो हथियार उठाएगा, कीमत चुकाएगा

नक्सल मुक्त भारत पर लोकसभा में अहम बहस हो रही है। केंद्र सरकार की ओर से नक्सलियों के खिलाफ सफल अभियान का पूरा खाका पेश किया जा रहा है। नक्सल मुक्त भारत बनाने की डेडलाइन 31 मार्च 2026 है। ऐसे में डेडलाइन से एक दिन पहले लोकसभा में इस अहम मुद्दे पर चर्चा हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ अब नक्सल मुक्त हो गया है. कांग्रेस के समय आदिवासियों का विकास नहीं हुआ। 

पढ़े पूरी खबर…..

2. जनगणना-2026ः लिव-इन कपल शादीशुदा माने जाएंगे

जनगणना 2026 के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 16वीं जनगणना अब सिर्फ देश आबादी का आंकड़ा नहीं, बल्कि आपकी पूरी ‘डिजिटल कुंडली’ होगी। 1 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली देश की पहली डिजिटल जनगणना के लिए 33 सवालों का ‘क्वेश्चन बैंक’ तैयार है। इसमें आपके घर से लेकर खाने के अनाज तक की जानकारी सरकार आपसे मांगेगी। परिवार के मुखिया की जानकारी और अनाज से लेकर गाड़ियों तक की लिस्ट मांगी गई है। साथ ही लिव-इन कपल को शादीशुदा का दर्जा मिलेगा। यह डेटा आने वाले दशक के लिए देश की नई योजनाओं और सुविधाओं का आधार बनेगा।

पढ़े पूरी खबर…..

3. रुपया डॉलर के मुकाबले सबसे कमजोर

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आज यानी 30 मार्च को पहली बार 95 के पार पहुंच गया है। रुपया आज 88 पैसे कमजोर होकर 95.58 पर आ गया है। अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग की वजह से रुपए में ये गिरावट आई है। एक महीने में रुपया करीब 4% गिरा है। वहीं इस वित्त वर्ष में रुपया 10% से ज्यादा टूट चुका है। रुपए की कमजोरी का असर आम आदमी पर भी होगा। इससे विदेशों से इम्पोर्ट होने वाले सामान जैसे मोबाइल, सोना-चांदी, कच्चा तेल खरीदना महंगा हो जाएगा। इससे महंगाई बढ़ेगी। इसी के साथ रुपया एशिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बन गई है। यह 1 जनवरी, 2026 से अब तक अमेरिकी डॉलर (USD) के मुकाबले 4.1% गिर चुकी है।

पढ़े पूरी खबर…..

4. मां-बाप को बेसहारा छोड़ा तो कटेगी सैलरी

बुढ़ापे में माता-पिता को ‘बोझ’ समझने वाले बच्चों पर अब तेलंगाना सरकार सबसे बड़ी सख्ती करने जा रही है। यहां राज्य विधानसभा ने रविवार को ‘पैरेंटल सपोर्ट बिल, 2026’ सर्वसम्मति से पास कर दिया। इसके तहत, यदि कोई कर्मचारी अपने माता-पिता की देखभाल नहीं करता, तो उसकी कुल सैलरी में से 15% या ₹10,000 (जो भी कम हो) की कटौती की जाएगी।

पढ़े पूरी खबर…..

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
  2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार और कर्नाटक के दो-दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वो आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
  3. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK के अध्यक्ष एमके स्टालिन आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तिरुवरूर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव प्रचार के पहले चरण की शुरुआत करेंगे।

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

नेवी कर्मचारी ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर तीन टुकड़े किए: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक शादीशुदा नेवी कर्मचारी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी ने शव के 3 टुकड़े किए। एक हिस्सा फ्रिज में छिपा दिया, दूसरा बोरे में भरकर बेड के नीचे रख दिया और तीसरा यानी सिर को सुनसान इलाके में ले जाकर जला दिया। वारदात के समय पत्नी मायके गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी चिंतादा रविंद्र (35) नेवी कर्मचारी हैं। वह INS डेगा में तैनात है।  (पूरी खबर पढ़े)

चीन की ‘तीसरी आंख’ पर भारत का पहराः चीनी एप को बंद करने के बाद भारत अब चीन को एक और बड़ा झटका देने की तैयारी में है। चीन की ‘तीसरी आंख’ यानी चीनी सीसीटीवी पर भारत का कड़ा वार करने जा रहा है। देश में 1 अप्रैल से स्टैंडर्डाइजेशन टेस्टिंग और क्वालिटी सर्टिफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत नई सर्टिफिकेशन जरूरतें लागू होने वाली हैं। जिससे भारत में बेचे जाने वाले किसी भी CCTV प्रोडक्ट के लिए STQC अप्रूवल जरूरी हो जाएगा। इसके लागू होने से इंडिया में CCTV बेच रहे चीनी ब्रैंड्स जैसे कि Hikvision, Dahua और TP-Link को जोरदार झटका लग सकता है। (पूरी खबर पढ़े)

लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन दिल्ली से गिरफ्तारः आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी की पहचान शब्बीर अहमद लोन के रूप में हुई है। आतंकी शब्बीर हाल ही में मेट्रो पोस्टर केस में पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल का हैंडलर था। आतंकी शब्बीर अहमद लोन बांग्लादेश में बैठकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर लश्कर का एक नया मॉड्यूल तैयार कर रहा था। (पूरी खबर पढ़े)

ममता बनर्जी बोलीं- मुझे मारने की साजिश BJP रच रही हैः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के मतदान होने में कुछ दिन शेष रह गया है। चुनावी तिथि नजदीक आने के साथ ही नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गया है। सीएम ममता बनर्जी ने अब नया दावा कर सनसनी मचा दी है। बंगाल के पुरुलिया (Purulia) में एक जनसभा के दौरान बंगाल मुख्यमंत्री ने भाजपा पर भीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे मारने की साजिश बीजेपी (BJP) रच रही है। ममता ने वोटर लिस्ट से नाम हटाने और दंगे भड़काने के आरोप भी लगाए। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m