National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (10 अप्रैल 2026) की खबरों में बंगाल में अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र, असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38% वोटिंग, महाराष्ट्र में अब पुजारियों को मिलेगी रोजागर की गारंटी प्रमुख रहा।

बंगाल में 6 महीने में UCC, अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र
BJP Release Manifesto For Bengal Elections: पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणापत्र को पार्टी ने ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया गया है। इसमें महिलाओं से लेकर युवाओं तक, प्रमुख वोटर वर्ग के लिए नकदी के वादे किए गए हैं। घोषणा पत्र पत्र में बंगाल में 6 महीने में UCC लागू करने, महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3 हजार रुपये देने, सरकारी नैकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण और सरकारी कर्मचारियों को 45 दिन में सातवां वेतनमान देने समेत कई वायदे किए गए हैं।

असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38% वोटिंग
असम, केरलम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए हुई वोटिंग में कई रिकॉर्ड टूटे। असम की जनता ने तो पहले के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया। असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38% वोटिंग हुई। यह 1950 में असम के बनने के बाद से राज्य में सबसे ज्यादा वोटिंग है। इससे पहले 2016 में 84.7% मतदान हुआ था। वहीं केरलम में पिछले 49 सालों में दूसरी सबसे ज्यादा वोटिंग हुई। यहां 78.03% वोट डाले गए। 1977 में रिकॉर्ड 79.2% मतदान हुआ था।

महाराष्ट्र में अब पुजारियों को मिलेगी रोजागर की गारंटी
महाराष्ट्र की देवेंद्र फडनविस सरकार जल्द ही पुजारियों को सुरक्षा गार्डों, मराठी कर्मचारियों और अस्थायी श्रमिकों की तरह एक अलग और समान दर्जा देने वाली है. इसके लिए मंदिरों में पारंपरिक पुजारियों को निश्चित वेतन और कानूनी सुरक्षा भी दी जाएगी. इतना ही नहीं योजना के अनुसार, राज्य सरकार पुजारियों ने अलग-अलग श्रेणियों में बांटेगी.

CBSE ने स्कूलों को दिया सात दिनों के अंदर थर्ड लैंग्वेज पढ़ाने का आदेश
CBSE Board 3rd Language Rule: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि CBSE ने शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव करने शुरू कर दिए हैं. इसी के तहत CBSE ने नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF) 2023 की सिफारिशों को सख्ती से लागू करने का काम शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में 9 अप्रैल को जारी आधिकारिक सर्कुलर में बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बहुभाषी शिक्षा (Multilingual Learning) के तहत अब कक्षा 6 से तीन भाषाओं का फॉर्मूला (R1, R2, R3) अनिवार्य होगा.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः–
अंतरिक्ष की ओर भारत की बड़ी छलांग: अंतरिक्ष में भारत को बड़ी सफता हासिल हुई है. ISRO ने दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट कर लिया है. यह इस बात का संकेत है कि कल्पना चावला की तरह भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की स्पेस से सुरक्षित वापसी होना महज सपना नहीं रह जाएगा. इसे बड़ी तकनीकी उपलब्धि माना जा रहा है. यह टेस्ट गगनयान मिशन के लिए तैयार किए गए पैराशूट सिस्टम की असली परिस्थितियों की जांच करने के लिए किया गया. इसका मकसद गगनयान मिशन से पहले पैराशूट खुलने के प्रोसेस को चेक करना था. ये प्रोसेस मिशन के समय अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी तय करेगा. (पढ़े पूरी खबर)
आसमान में फ्लाइट का इंजन अचानक हुआ बंद: Air India Mumbai-Bengaluru Flight Emergency Landing: अहमदाबाद विमान हादसे (Ahmedabad plane crash) के बाद से एअर इंडिया की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। आए दिन एअर इंडिया के विमानों में खराबी तो इमरजेंसी लैंडिंग की शिकायत आ रही है। एक बार फिर आसमान में उड़ रहे एअर इंडिया फ्लाइट के इंजन ने अचानक काम करना बंद कर दिया। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पायलट ने विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर सफल लैंडिंग करा ली।(पढ़े पूरी खबर)
असदुद्दीन ओवैसी ने हुमायूं कबीर को दिया तगड़ा झटका; Asaduddin Owaisi & Humayun Kabir: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) की वोटिंग से पहले ही आम जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर को तगड़ा झटका लगा है। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने हुमायूं कबीर को तगड़ा झटका देते हुए गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया है। ओवैसी ने कहा कि बंगाल में उनकी पार्टी एआईएमआईएम अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। (पढ़े पूरी खबर)
विधानसभा चुवाओं के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट ने ईवीएम चेक करने की इजाजत : Bombay High Court Allowed Checking EVM: इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम की हैकिंग और उससे छेड़छाड़ को लेकर विपक्ष पिछले कई साल से मुद्दा बना रहा है। ईवीएम हैक करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई भी हो चुकी है। वहीं अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए EVM को चेक करने का बड़ा आदेश दिया है। मशीन की कंट्रोल यूनिट समेत दूसरे कुछ पार्ट्स को चेक किया जाएगा। यह पहली बार है, जब चुनावों के बाद EVM को चेक किया जाएगा। (पढ़े पूरी खबर)
पवन खेड़ा को बड़ी राहत: Congress Leader Pawan Kheda: असम CM हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) की पत्नी के 3 पासपोर्ट वाले मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को तेलंगाना हाईकोर्ट (Telangana High Court) ने बड़ी राहत दी है। तेलंगाना हाईकोर्ट ने पवन खेड़ा को एक हफ्ते की अग्रिम जमानत दे दी है। जस्टिस सुजाना की बेंच ने खेड़ा को निर्देश दिया कि वे सही फोरम के सामने जमानत के लिए आवेदन करें। (पढ़े पूरी खबर)
आतंक परस्त पाकिस्तान के तीन नेताओं को नोबेल देने की डिमांड: आतंकवादियों का पालक-पोषक और भारत में आतंक फैलाने वाले पाकिस्तान को भी शांति का नोबल पुरस्कार चाहिए। वो भी एक नहीं तीन-तीन नोबल पुरस्कार। दरअसल अमेरिका-ईरान सीजफायर (US-Iran ceasefire) में मध्यस्थता की भूमिका निभाने वाले पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) और सेना प्रमुख आसिम मुनीर (Asim Munir ) को शांति का नोबल पुरस्कार देने की मांग भिखमंगे पाकिस्तानी कर रहे हैं। हद तो उस समय हो गई, जब विदेश मंत्री इशाक डार (Ishaq Dar) को नोबेल पुरस्कार देने की डिमांड की गई। (पढ़े पूरी खबर)
इस्लामाबाद वार्ता से पहले पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के विवादित बोल: US-Iran Ceasefire: पाकिस्तान और उसके नेताओं को इंजरनेशनल बेइज्जती कराने की आदत पड़ गई है। पाकिस्तान के हुक्मरानों को, जबतक बेइज्जती नहीं होती है, उनका खाना हजम नहीं होता है। अमेरिका-ईरान सीजफायर पर भ्रम फैलाने को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की जमकर बेइज्जती हुई। अब पाकिस्तान के बड़बोले मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने खुद का छीछालेदर (फजीहत/बेइज्जती) करवाई है। दरअसल अमेरिका-ईरान सीजफायर को लेकर आज इस्लामाबाद में होने वाले शांति वार्ता से पहले पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजराइल को लेकर विवादित पोस्ट कर दिया। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

