National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (15 मार्च 2026) की खबरों में बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान; बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या का दावा निकला फर्जी; CBSE ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नियम सख्त किए; ईरान ने अमेरिका-इजरायल से बातचीत की इच्छा जताई प्रमुख रहा।

1. बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान
चुनाव आयोग ने रविवार को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया। बंगाल में दो फेज 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में सिंगल फेज में चुनाव होंगे। तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा। पांचों राज्यों का रिजल्ट 4 मई को आएगा।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पांच राज्यों-यूटी में 17.4 करोड़ मतदाता हैं। यहां 824 सीटों पर चुनाव होने हैं। इन राज्यों में आज से ही आचार संहिता लागू हो गई है।

2. बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या का दावा निकला फर्जी
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर फैल रही अपनी मौत की अफवाहों को खारिज किया है. उन्होंने एक नया वीडियो जारी किया, जिसमें वह एक कैफे में कॉफी पीते हुए इन अफवाहों का मजाक उड़ाते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि ईरान के हमले में नेतन्याहू की मौत हो गई है. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि हाल में टीवी पर दिखी उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस असली नहीं थी, बल्कि उसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया था.

3. CBSE ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नियम सख्त किए
CBSE यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर नए नियम लागू किए हैं। बोर्ड अब छात्रों को छठे या 7वें एडिशनल सब्जेक्ट के आधार पर पास नहीं करेगा। ये नियम खास तौर से उन स्टूडेंट्स के लिए है, जो परीक्षा के दौरान नकल या किसी अनुचित व्यवहार की वजह से बाहर कर दिए गए हों। ऐसे स्टूडेंट्स को कंपार्ट्मेंट एग्जाम देना होगी।

4. ईरान ने अमेरिका-इजरायल से बातचीत की इच्छा जताई
ईरान ने अमेरिका और इजरायल से बातचीत की इच्छा जताई है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि तेहरान ऐसी किसी भी पहल का स्वागत करेगा, जिससे युद्ध पूरी तरह खत्म हो सके। उन्होंने कहा कि हालांकि इसके लिए युद्ध खत्म करने की ठोस गारंटी मिलनी चाहिए। अराघची का यह बयान ऐसे समय आया है जब संघर्ष तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं।
आज के प्रमुख इवेंट्स
- राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग होनी है। 9 राज्यों की 30 से ज्यादा सीटों पर वोटिंग होगी।
- युवा कांग्रेस आज भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ संसद का घेराव करेगी।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
राहुल गांधी पर जमकर बरसे अमित शाहः असम के गुवाहाटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कभी-कभी वह (राहुल गांधी) संसद के दरवाजे पर बैठकर चाय और पकौड़े खाते हैं. क्या उन्हें यह एहसास नहीं है कि नाश्ता करने के लिए सही जगह कौन सी है? केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि संसद हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी संस्था है. वहां बैठकर विरोध प्रदर्शन करना भी एक लोकतांत्रिक तरीका नहीं है. लेकिन, आप तो विरोध प्रदर्शन से भी दो कदम आगे निकल गए हैं. (पूरी खबर पढ़े)
PAK-अफगानिस्तान की लड़ाई के बीच चीन की एंट्रीः अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच संघर्ष आए दिन बढ़ते हुए नजर आ रहा है। इस बीच चीन की एंट्री हो गई है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष तेज होने के बाद चीन ने बड़ा बयान दिया है. चीन के विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों से युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत करने की बात कही है. चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अपने दोनों देशों ने लड़ाई नहीं रोकी, तो संघर्ष बढ़ने से पूरे इलाके को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा. (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

