National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (7 अप्रैल 2026) की खबरों में जम्मू-कश्मीर में 5 लश्कर आतंकी गिरफ्तार; पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा; राजनाथ बोले- पाकिस्तान कितने टुकड़ों में बंटेगा, भगवान ही जाने; SC में सरकार ने कहा- सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री का फैसला गलत; RSS मुख्यालय के पास विस्फोटकों का जखीरा मिला प्रमुख रहा।

1. जम्मू-कश्मीर में 5 लश्कर आतंकी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक अंतरराज्यीय आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पिछले 16 साल से फरार अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, अब्दुल्ला के अलावा एक अन्य पाकिस्तानी आतंकी उस्मान उर्फ खुबैब को भी इस बड़े अभियान में गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ केंद्रीय एजेंसियां भी शामिल थीं। 

पढ़े पूरी खबर……..

2. पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा

असम में विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जोरदार राजनीतिक हलचल रही। हालात यह है कि असम से लेकर दिल्ली तक की राजनीति का पारा हाई लेवल को भी क्रॉस कर गया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर असम पुलिस ने छापा मारा है। ये छापा  पवन खेड़ा के दिल्ली वाले घर पर मारा है। असम CM हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) की पत्नी के 3 पासपोर्ट को लेकर आरोप के मामले में असम पुलिस पवन खेड़ा के घर पहुंची है।
पढ़े पूरी खबर……..

3. राजनाथ बोले- पाकिस्तान कितने टुकड़ों में बंटेगा, भगवान ही जाने

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को एकबार फिर तगड़ी लताड़ लगाई है. इस बार इसकी वजह पाकिस्तान की ओर से बीते दिनों आई गीदड़भभकी है. बीते दिनों पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए कोलकाता तक घुसकर हमला करने की बात कही थी, जिसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उसकी औकात याद दिलाई है. उन्होंने कहा कि कोशिश करके देख लो। राजनाथ ने इस दौरान पाकिस्तान को 1971 की याद दिलाई, जब पाकिस्तान दो हिस्सों में बंट गया था।

पढ़े पूरी खबर……..

4. SC में सरकार ने कहा- सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री का फैसला गलत

सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की बेंच ने मंगलवार को सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को एंट्री देने का आदेश जारी रहे या नहीं इस पर पहले दिन 5 घंटें सुनवाई की। केंद्र ने शुरुआत में ही सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला मंदिर में मासिक धर्म आयु की महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक का समर्थन किया। सरकार ने कहा, ‘2018 में सभी वर्ग की महिलाओं को एंट्री देने का सुप्रीम कोर्ट का फैसला गलत था। यह मामला पूरी तरह धार्मिक आस्था और संप्रदाय के अपने अधिकार से जुड़ा है। अदालतें महिलाओं के धार्मिक स्थलों में प्रवेश के मामले में दखल नहीं दे सकतीं। सरकार ने कहा कि अगर कोई प्रथा गैर-वैज्ञानिक लगती है, तो उसका हल संसद या विधानसभा के पास है, न कि अदालत के पास।

पढ़े पूरी खबर……..

5. RSS मुख्यालय के पास विस्फोटकों का जखीरा मिला 

नागपुर में आरएसएस मुख्यालय के पास विस्फोटकों का जखीरा बरामद हुआ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पास विस्फोटकों का जखीरा मिलने से नागपुर समेत पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इलाके में मौजूद गार्डन में एक बैग रखा था, जिससे 15 जिलेटिन स्टिक, 50 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर बरामद किए गए हैं। इसके बाद नागपुर शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पढ़े पूरी खबर……..

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चुनाव आयोग से मिलेगा और पश्चिम बंगाल में 27 लाख वोटरों के नाम हटाने लेकर शिकायत दर्ज कराएगा।
  2. पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी भवानीपुर से नामांकन दाखिल करेंगी। TMC इसे एकता प्रदर्शन के तौर पर पेश करने की योजना बना रही है, ताकि BJP को जवाब दिया जा सके।
  3. विदेश मंत्री एस जयशंकर और बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान की बैठक होगी, जिसमें दोनों देशों के रिश्ते सुधारने और नए सिरे से शुरुआत करने पर बात होगी।
  4. विदेश सचिव विक्रम मिस्री तीन दिन के लिए वॉशिंगटन डीसी जाएंगे। इस दौरे में व्यापार, रक्षा संबंध और पश्चिम एशिया के बढ़ते संकट पर चर्चा होगी।

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

पाकिस्तान में लॉकडाउन: ईरान युद्ध के कारण पाकिस्तान में ऊर्जा संकट उत्पन्न हो गया है। इसके कारण शहबाज शरीफ सरकार ने पाकिस्तान में लॉकडाउन का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने पाकिस्तान में आज यानी 7 अप्रैल से रात में लॉकडाउन का ऐलान किया है। इस दौरान रात 8 के बाद मॉल और बाजार बंद हो जाएंगे। वहीं शादियां भी रात 10 बजे तक खत्म करने होंगे। यह फैसला बढ़ती वैश्विक ईंधन कीमतों और मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण लिया है, जिसका असर दुनिया के तमाम देशों पर पड़ रहा है। (पूरी खबर पढ़े)

एअर इंडिया ने किराया बढ़ायाः Air India ने अब Fuel Surcharge में बड़ा बदलाव किया है. इसके तहत, कंपनी  8 अप्रैल 2026 से  पुराने Flat Surcharge को हटाकर Distance के हिसाब से नया Slab System लागू करने जा रही है. घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह के रूट्स पर फ्यूल सरचार्ज में बदलाव करने की कंपनी की इस घोषणा से आने वाले समय में एयर इंडिया की उड़ानों का किराया अब और महंगा होने जा रहा है. यह बदलाव अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण ग्लोबल जेट फ्यूल की कीमतों में आई भारी तेज़ी की वजह से किया गया है. (पूरी खबर पढ़े)

होमी जहांगीर भाभा का सपना 70 साल बाद पीएम मोदी ने पूरा कियाः भारत ने अपने सिविल न्यूक्लियर एनर्जी प्रोग्राम में माइलस्टोन उपलब्धि हासिल की है। तमिलनाडु स्थित कलपक्कम न्यूक्लियर पावर प्लांट में ऑटोमैटिक न्यूक्लियर चेन रिएक्शन (spontaneous nuclear chain reaction) शुरू हो गया है। 6 अप्रैल को कलपक्कम न्यूक्लियर पावर प्लांट के प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने क्रिटिकलिटी हासिल कर ली। भारत ने इस उपलब्धि के साथ ही होमी जहांगीर भाभा (Homi J. Bhabha) के सपने को भी साकार कर दिखाया। न्यूक्लियर पावर प्लांट में ऑटोमैटिक न्यूक्लियर चेन रिएक्शन का सपना होमी जहांगीर भाभा ने 1950 के दशक में देखा था। भाभा ने ऐसा प्रोग्राम बनाया जो थोरियम का इस्तेमाल करके देश को लंबे समय तक सस्ती और साफ ऊर्जा दे सके। अब पीएम मोदी के शासनकाल में भारतीय इंजिनियरों ने ये कमाल कर दिखाया है। (पूरी खबर पढ़े)

वंदे भारत के खाने में फिर मिला कीड़ाः वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों का रेलवे खास ध्यान रखती है। बीते कुछ दिनों से IRCTC और रेलवे, खाने में कीड़ा निकलने और बाकी समस्याओं को लेकर काफी संवेदनशील नजर आई है। इस बार भी पैसेंजर की शिकायत पर IRCTC ने ट्रेन में खाने का काम संभाल रहे वेंडर पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है। इस बार भी अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत पर IRCTC ने वेंडर कंपनी पर तगड़ा एक्शन लिया है। (पूरी खबर पढ़े)

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सुभाषिनी सुब्रमण्यम ने आत्महत्या कीः साउथ की पॉपुलर तमिल एक्ट्रेस सुभाषिनी सुब्रमण्यम ने आत्महत्या कर ली है। सुभाषिनी सुब्रमण्यम का शव उनके चेन्नई स्थित अपार्टमेंट में मिला है। 36 वर्षीय एक्ट्रेस डिप्रेशन में थीं। सुभाषिनी ने 2 साल पहले 2024 में बिपिन चंद्रन से शादी की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, मौत से कुछ समय पहले ही उनका पति से वीडियो कॉल पर झगड़ा हुआ था। डिप्रेशन में आकर उन्होंने सुसाइड कर ली। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m