National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (2 अप्रैल 2026) की खबरों में होर्मुज को लेकर ब्रिटेन में बैठक, भारत शामिल हुआ; शाह बोले- 15 दिन बंगाल में रहूंगा, ममता को हराना है; ट्रंप का दावा- बराक ओबामा ने ने ईरान को भेजी थी 14 हज़ार करोड़ की फिरौती; बंगाल में सें7 जजों को बंधक बनाने पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, माउंट एवरेस्ट घोटाले का भंडाफोड़ प्रमुख रहा।

1. होर्मुज को लेकर ब्रिटेन में बैठक, भारत शामिल हुआ
ब्रिटेन की पहल पर होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए एक बड़ी ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें 60 से ज्यादा देशों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में भारत की तरफ से विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल हुए। बैठक में विक्रम मिसरी ने कहा कि होर्मुज संकट में अब तक सिर्फ भारत के ही नागरिक मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होर्मुज संकट में अब तक 3 भारतीय नाविक मारे जा चुके हैं, ये सभी विदेशी जहाजों पर काम कर रहे थे।

2. शाह बोले- 15 दिन बंगाल में रहूंगा, ममता को हराना है
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है. इस चुनाव में सत्तारूढ़ टीएमसी और मुख्य विपक्षी दल बीजेपी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली रही है. इसी क्रम में शुभेंदु अधिकारी के नामांकन में नंदीग्राम पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ललकारते हुए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने घोषणा की कि वह आगामी 15 दिनों तक लगातार पश्चिम बंगाल में ही रहकर चुनावी कमान संभालेंगे. गुरुवार को अमित शाह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बंगाल चुनाव में 15 दिन तक बंगाल में ही रहने वाला हूं. मैं यहां खासतौर पर शुवेंदु अधिकारी के नामांकन के लिए आया हूं. शुभेंदु की जीत बंगाल में परिवर्तन की नींव रखेगी.

3. ट्रंप का दावा- बराक ओबामा ने ईरान को भेजी थी 14 हज़ार करोड़ की फिरौती
1979 की ईरानी क्रांति से पहले ईरान ने अमेरिका को हथियार खरीदने के लिए एडवांस भुगतान किया था, लेकिन क्रांति के बाद डील रद्द हो गई. अमेरिका ने न तो हथियार दिए और न ही तुरंत पैसा लौटाया. यह पैसा दशकों तक फंसा रहा और बाद में 2016 में बराक ओबामा के समय इसे लौटाया गया. ईरान से जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज गुरुवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के दौरान पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ हुई ईरान की न्यूक्लियर डील और 1.7 अरब डॉलर के कैश भुगतान का खासतौर से जिक्र किया. भारतीय रुपये के हिसाब से यह रकम करीब 14 हजार करोड़ रुपए बैठती है.

4. बंगाल में 7 जजों को बंधक बनाने पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार
पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर (SIR) का काम कर रहे 7 जजों को बंधक बनाने पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए नाराजगी जाहिर की है। मामले पर सुनवाई करते गुए सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत (CJI Justice Surya Kant) ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए बंगाल में सेंट्रल फोर्स तैनात करने के निर्देश दिए है। साथ ही मामले की जांच CBI या NIA से कराने की अनुमति दी है। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि इस तरह की हरकत किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

5. माउंट एवरेस्ट घोटाले का भंडाफोड़
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। माउंट एवरेस्ट घोटाले का भंडाफोड़ हुआ है। नेपाल पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो पहले तो ट्रैकिंग के दौरान पर्वतारोहियों के खाने में बेकिंग सोडा मिलाकर उन्हें बीमार करते थे। इसके बाद महंगे हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू कराकर फर्जी इंश्योरेंस क्लेम कर मोटा पैसा बनाते थे। करीब 20 मिलियन डॉलर यानी 165 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है। ये पूरा खेल शेरपा और ट्रेकिंग एजेंसियां और अस्पताल से जुड़े लोग मिलकर खेल रहे थे।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 में ₹22 लाख करोड़ जीएसटी वसूलाः अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के कारण वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मार्च 2026 में देश के गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी जीएसटी कलेक्शन ने सारे रिकार्ड तोड़ डाले। मार्च 2026 में सरकार ने ₹2 लाख करोड़ जीएसटी वसूली है। एक साल पहले मार्च 2025 में यह ₹1.83 लाख करोड़ था। वहीं वित्त वर्ष 2025-26 में ₹22 लाख करोड़ जीएसटी कलेक्शन हुआ। नेट GST कलेक्शन 7.1% बढ़कर ₹19.34 लाख करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2025 में ग्रॉस GST कलेक्शन 20.25 लाख करोड़ रुपए और नेट GST कलेक्शन 18.07 लाख करोड़ रुपए रहा था। (पूरी खबर पढ़े)
लोकसभा में भी पास हुआ CAPF बिलः CAPF Bill: राज्यसभा से बुधवार को पास होने के बाद CAPF में शामिल सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी से संबंधित विधेयक ‘द सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन)’ बिल, 2026 गुरुवार को लोकसभा से भी पास हो गया। विधेयक के बारे में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने चर्चा का जवाब देते हुए इसे सीएपीएफ के लिए हितकारी बताया। वहीं बिल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ‘अलायंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन’ (AAPWA) ने इसे काला दिन बताते हुए कहा कि हम इस कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। (पूरी खबर पढ़े)
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- ऑपरेशन सिंदूर जारी हैः इस महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को केरल के दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान में चल रही जंग के बीच भारत का एक पड़ोसी देश कोई भी गलत हरकत कर सकता है. लेकिन रक्षा मंत्री ने साफ चेतावनी दी कि अगर ऐसा हुआ तो भारत की प्रतिक्रिया बेहद सख्त और निर्णायक होगी. उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर जारी है…” (पूरी खबर पढ़े)
इंडिगो की घरेलू उड़ानें ₹950 और इंटरनेशनल ₹10,000 तक महंगीः देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो से सफर करना महंगा हो गया है। मिडिल ईस्ट जंग के कारण फ्यूल की कमी के बीच इंडिगो ने किराया बढ़ा दिया है। इंडिगो की घरेलू उड़ानें ₹950 और इंटरनेशनल ₹10,000 तक महंगी हो गई है। नई कीमतें 2 अप्रैल रात 12:01 बजे से लागू हो गई है। कंपनी के मुताबिक, यह फैसला एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी जेट फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण लिया गया है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के अनुसार, पिछले एक महीने में फ्यूल की कीमतें 130% से ज्यादा बढ़ी हैं। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

