National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (06 फरवरी 2026) की खबरों में वायुसेना को मिलने जा रहे 5 LCA तेजस, चेन्नई में 1,500 कौवों की मौत से सनसनी, क्या ईरान पर होने वाला है बड़ा एक्शन ?, इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान जबरदस्त धमाका, ट्रंप का चौंकाने वाला दावा-‘दुनिया का 68% तेल भंडार हमारे पास’ प्रमुख रहा।

वायुसेना को मिलने जा रहे 5 LCA तेजस

भारतीय वायुसेना और रक्षा क्षेत्र के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने घोषणा की है कि 5 LCA (लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) तेजस Mk1A लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना को सौंपे जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। स्वदेशी LCA Tejas Mk1A लड़ाकू विमानों की डिलीवरी में देरी को लेकर जो अटकलें चल रही थीं, उन्हें HAL ने गुरुवार को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया। कंपनी के अनुसार, ये पहले बैच के पांच विमान कॉन्‍ट्रैक्ट में तय सभी प्रमुख क्षमताओं और सहमत विशिष्टताओं के अनुरूप तैयार हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

चेन्नई में 1,500 कौवों की मौत से सनसनी

तमिलनाडु की राजधानी में चेन्नई में बर्ड फ्लू का अलर्ट जारी किया गया है। चेन्नई में सैकड़ों कौवे मरे हुए पाए गए हैं। लैब टेस्ट में H5N1 वायरस की पुष्टि हुई है। टेस्ट में कौवों की मौत की वजह H5N1 यानी बर्ड फ्लू बताई गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी की है। अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि H5N1 वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कौवों और पोल्ट्री के सभी शवों को बायोसिक्योरिटी प्रोटोकॉल के अनुसार या तो जला दिया जाए या गहरे गड्ढे में दफना दिया जाए।

पढ़े पूरी खबर…..

क्या ईरान पर होने वाला है बड़ा एक्शन ?

ईरान में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को एक आपातकालीन सुरक्षा चेतावनी जारी की है और अपने नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने को कहा है। दूतावास ने इसके लिए संचार ब्लैकआउट के विस्तार, परिवहन व्यवधान और पूछताछ या हिरासत में लिए जाने के बढ़ते जोखिमों का हवाला दिया गया है। अमेरिका ने यह चेतावनी तब जारी की है, जब अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से परमाणु वार्ता को लेकर तनाव बढ़ गया है।

पढ़े पूरी खबर…..

इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान जबरदस्त धमाका

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक बम धमाका हो गया. एक मस्जिद में सुसाइड ब्लास्ट किया गया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं. इस धमाके के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया है. प्रशासन ने पूरे शहर में एमर्जेंसी लागू कर दिया है.

पढ़े पूरी खबर…..

ट्रंप का चौंकाने वाला दावा-‘दुनिया का 68% तेल भंडार हमारे पास’

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)ने गुरुवार को ऊर्जा संसाधनों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और वेनेजुएला मिलकर दुनिया के कुल तेल भंडार का करीब 68 प्रतिशत हिस्सा रखते हैं। ट्रंप ने यह बात वॉशिंगटन में आयोजित 74वें नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट के दौरान अपने संबोधन में कही। अपने भाषण में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ऊर्जा के क्षेत्र में पहले से कहीं अधिक मजबूत स्थिति में है और तेल व गैस के विशाल भंडार देश की आर्थिक और रणनीतिक ताकत को दर्शाते हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

भारतीय सेना का बड़ा फैसला: भारतीय सेना ने एक अहम और प्रतीकात्मक फैसला लेते हुए ब्रिटिश काल में रखे गए 246 सड़कों और इमारतों के नाम बदल दिए हैं। अब ये सभी सड़कें और भवन अपने नए, भारतीय पहचान वाले नामों से जाने जाएंगे। सेना के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य भारतीय इतिहास, संस्कृति और सैन्य परंपराओं को सम्मान देना है। साथ ही यह कदम देश के वीर जवानों, परमवीर चक्र विजेताओं, युद्ध नायकों और महान सैन्य अधिकारियों के बलिदान और योगदान को हमेशा जीवित रखने की दिशा में उठाया गया है। भारतीय सेना का मानना है कि यह बदलाव केवल नामों का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव और आत्मसम्मान को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। (पढ़े पूरी खबर)

भारत ने अग्नि-3 मिसाइल का किया सफल परीक्षण: भारत ने शुक्रवार को अग्नि-3 इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का ओडिशा के चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से परीक्षण किया गया. इस लॉन्च ने सभी ऑपरेशनल और टेक्निकल सिलिकॉन को सही साबित किया. यह सफल टेस्ट भारत के वैलिडेट स्ट्रेटेजिक मिसाइल सिस्टम की बढ़ती लिस्ट में जुड़ गया है. (पढ़े पूरी खबर)

डिजिटल फ्रॉड’ की अब होगी भरपाई: RBI New Customer Protections: देशभर में डिजिटल लेन-देन का दायरा तेजी से बढ़ रहा है और सरकार व नियामक संस्थाएं कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने पर जोर दे रही हैं. ऐसे में साइबर फ्रॉड एक गंभीर चुनौती के रूप में उभरकर सामने आया है. अक्सर देखा गया है कि लोग ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं और उन्हें न तो समय पर न्याय मिल पाता है और न ही नुकसान की भरपाई हो पाती है. (पढ़े पूरी खबर)

मणिपुर में नए डिप्टी सीएम का शुरू हुआ विरोध:  मणिपुर में सरकार गठन होते ही एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। नए उपमुख्यमंत्रियों नेम्चा किप्गेन और लोसी दिखो के शपथ ग्रहण के खिलाफ राज्य के चुराचांदपुर जिले में गुरुवार शाम हिंसा भड़क गई। दोनों नेताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुए जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया। जिले के तुइबोंग मेन मार्केट इलाके में सैकड़ों युवा प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों को वापस उनकी बैरक में धकेलने की कोशिश की। इसके बाद जब सुरक्षाबलों ने बात मानने से इनकार कर दिया तो पत्थरबाजी शुरू हो गई। कुछ लोगों ने सड़क के बीच में टायर भी जला दिए। (पढ़े पूरी खबर)

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम और बड़ा फैसला सुनाते हुए साफ-साफ कहा है कि किसी भी महिला, खासकर नाबालिग लड़की को, उसकी इच्छा के खिलाफ गर्भ पूरा करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही अदालत ने 30 हफ्ते की गर्भावस्था को खत्म करने की अनुमति भी दे दी है। आपको बता दें कि यह गर्भ एक ऐसी लड़की का था, जो गर्भ ठहरने के समय नाबालिग थी। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस BV नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने सुनाया। अदालत ने आदेश दिया है कि मुंबई के जेजे हॉस्पिटल में सभी जरूरी मेडिकल सावधानियों के साथ गर्भपात की प्रक्रिया की जाए। (पढ़े पूरी खबर)

मलयालम फिल्म अभिनेता मणियनपिल्ला राजू अरेस्ट: हिट एंड रन केस में मलयालम फिल्म अभिनेता मणियनपिल्ला राजू को अरेस्ट कर लिया गया है। गुरुवार रात को राजधानी तिरुवनंतपुरम के वझुदकॉड में त्रिवेंद्रम क्लब के पास हिट एंड रन मामले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद एक्टर राजू काफी डर गए थे, इसलिए उन्होंने अपनी कार नहीं रोकी। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m