National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (2 मार्च 2026) की खबरों में ईरान का ‘बदलापुर’: कुवैत में 3 अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया; चांदी 35 हजार रुपये मंहगी; दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी ‘अरामको’ पर ईरान का हमला; भारत को यूरेनियम देगा कनाडा; तालिबान का पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक प्रमुख रहा।

1. ईरान का ‘बदलापुर’: कुवैत में 3 अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया
इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर हमले कर रहे हैं। अमेरिका और इजरायल के हमले के आगे झुकने से इनकार करते हुए ईरान ‘बदलापुर’ (Iran revenge) अभियान शुरू किया है। न ईरान ने पश्चिम एशिया में हाहाकार मचाया हुआ है। ईरानी मिसाइलें सऊदी, UAE, कुवैत और बहरीन में कहर बरपा रही है। जबकि ईरान ने दुनिया के सबसे बड़े तेल रिफाइनरी पर हमला कर सबको चौंका दिया है। वहीं ईरान ने कुवैत में कई अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया है। इसका वीडियो भी जारी किया है।

2. चांदी 35 हजार रुपये मंहगी
इजराइल-ईरान युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव की वजह से सोने की कीमत में उछाल आया है. 2 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 173,240 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. मुंबई में यह कीमत 173,090 प्रति 10 ग्राम है. एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 9,430 महंगा हो गया है. 22 कैरेट सोने की कीमत में 8,550 की बढ़ोतरी हुई है. इंटरनेशनल मार्केट में सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोना 2 परसेंट से ज्यादा बढ़कर $5,390 प्रति औंस पर पहुंच गया.

3. दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी ‘अरामको’ पर ईरान का हमला
इजराइल-अमेरिका (Israel-US) के साथ चल रहे युद्ध में ईरान (Iran) ने पूरे मिडिल ईस्ट को लपेते में ले लिया है। ईरान इजराइल-अमेरिका का बदला सऊदी अरब, कतर, कुवैत, यूएई और बरहीन पर हमला करके ले रहा है। अब ईरान सऊदी अरब (Saudi Arabia) स्थित दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी रास तनूरा (Ras Tanura Oil Refinery) हमला किया है। यह रिफाइनरी सऊदी की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको की है। ईरान ने अरामको रिफाइनरी पर ड्रोन से हमला किया है। इसके बाद प्रोडक्शन को बंद कर दिया गया है।

4. भारत को यूरेनियम देगा कनाडा
कनाडा भारत को यूरेनियम (Uranium) देगा। साथ ही डिफेंस और एनर्जी सेक्टर में भी दोनों देश सहयोग करेंगे। पहली बार भारत पहुंचे कनाडा पीएम मार्क जे कार्नी भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की द्विपक्षीय बैठक में इसपर मुहर लगी है। प्रधानमंत्री मोदी और कनाडाई PM मार्क कार्नी के बीच सोमवार सुबह हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई। पीएम मोदी ने कहा- भारत और कनाडा के बीच निवेश-ट्रेड डील पर बातचीत हुई है। दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों के लिए एमओयू किया गया है। इससे दोनों देशों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

5. तालिबान का पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक
दुनिया इस वक्त अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग में उलझी हुई है। अमेरिका-इजरायल मिलकर ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं। वहीं ईरान भी मिडिल ईस्ट के कई देशों में हमले कर रहा है। आप और हम अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग में उलझे हुए हैं। इधर अफगानिस्तान की तालिबान (Taliban) सेना ने पाकिस्तान को गहरा जख्म दे दिया है। तालिबान ने रालवपिंडी (Rawalpindi) में नूर खान मिलिट्री बेस (Nur Khan Airbase) समेत कई ठिकानों पर की भयंकर वाली एयरस्ट्राइक की है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
UAE, Saudi Arabia, Qatar, Kuwait जाने वाली सभी उड़ानें रद्दः अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमलों के बीच कई देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिया है। इससे दुनियाभर की उड़ानें प्रभावित हो रही है। कई देशों के एयरस्पेस बंद होने के कारण एअर इंडिया और इंडिगो ने मिडिल ईस्ट (Middle East) के देशों की उड़ानें रद्द कर दी है। एअर इंडिया ने बताया कि आज मिडिल ईस्ट समेत यूरोप के कईं शहरों के लिए 6 उड़ानें रद्द रहेंगी। (पूरी खबर पढ़े)
पाकिस्तान का दोगलापनः पाकिस्तान का दोगलापन एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने आया है। अमेरिका-इरजाइल का ईरान पर हमला और सर्वोच्य नेता अली खामेनई की मौत का पहले पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने विरोध किया। वहीं जब पीएम शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) के बड़े अब्बू यानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) नाराज हुए तो पाकिस्तान मिडिल ईस्ट में ईरान की कार्रवाई को कोसने लगा। इससे साफ है कि पाकिस्तान दो नावों पर सवार होने की कोशिश कर रहा है। (पूरी खबर पढ़े)
इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध पर पीएम मोदी का बड़ा बयानः इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध पर पीएम मोदी का बड़ा बयान सामने आया है। मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने शांति और संवाद का रास्ता अपनाने की अपील करते हुए कहा कि हालात बेहद चिंताजनक है। भारत शांति और स्थिरता का पक्षधर है और भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भारत सभी देशों के साथ मिल काम करेगा। कनाडाई प्रधानमंत्री कार्नी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी ने ये बात कही है। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

