National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (1 मार्च 2026) की खबरों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप का दावा- ईरान पर 2000 बम गिरे, 48 नेता मारे गए; टी-20 वर्ल्डकप- भारत सेमीफाइनल में पहुंचा; पाकिस्तान के बाद अब ईरान में फेल हुआ चीन के एयर डिफेंस सिस्टम; खामेनेई की मौत पर पाकिस्तानियों का अमेरिकी दूतावास पर हमला, 8 मरे प्रमुख रहा।

1. ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Ali Khamenei Death) की मौत हो गई है। इजराइल (Israel) और अमेरिका (US) की संयुक्त हवाई हमलों में हमले में अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA और मुख्य समाचार चैनल ‘प्रेस टीवी’ (Press TV) ने आधिकारिक तौर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है। प्रेस टीवी ने लिखा, ‘इस्लामिक क्रांति के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई, अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए संयुक्त हवाई हमलों में मारे गए हैं। खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिन के सार्वजनिक शोक की घोषणा की गई है। हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू भी इजराइली हमलों में मारे गए हैं।

2. ट्रंप का दावा- ईरान पर 2000 बम गिरे, 48 नेता मारे गए
अमेरिका और इजरायल के ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे मिलिट्री ऑपरेशन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ईरान के 48 टॉप नेताओं का सफाया हो गया। उनका मिलिट्री ऑपरेशन उम्मीद से ज्यादा तेजी से आगे की तरफ बढ़ रहा है। जान लें कि इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei समेत कई वरिष्ठ नेता मारे गए हैं।

3. टी-20 वर्ल्डकप- भारत सेमीफाइनल में पहुंचा
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के टॉप 4 में भारत ने अपनी जगह दर्ज कर ली है. कोलकाता के ई़डन गार्डन में खेले गए सुपर-8 स्टेज के अंतिम मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज़ को 5 विकेट से हरा कर महत्वपूर्ण जीत हासिल कर ली है. भारत की आज की जीत का श्रेय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को जाता है. उन्होंने 50 गेंदो पर 97 रन की जबरदस्त पारी खेली. भारत की इस जीत के बाद वेस्टइंडीज के लिए वर्ल्ड कप 2026 में सफर खत्म हो गया है.

4. पाकिस्तान के बाद अब ईरान में फेल हुआ चीन के एयर डिफेंस सिस्टम
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया था. इस सिस्टम का नाम HQ-9P था. ये सिस्टम भारत की ओर से दागी गई मिसाइल्स और ड्रोन्स को ट्रैक करने और मार गिराने में नाकाम रहा था. और अब एक बार फिर इसकी नाकामी सामने आई है. ईरान के पास भी HQ-9 सीरीज के B वेरिएंट का एयर डिफेंस सिस्टम है. इसकी अनुमानित रेंज लगभग 250 किलोमीटर बताई जाती है. लेकिन ताज्जुब की बात है कि इजरायली और अमेरिकन जेट्स एक बार फिर अपने मकसद में कामयाब हो गए. और ईरान का एयर डिफेंस वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाया जैसा कि उम्मीद थी. यही वजह है कि ईरान ने अपने सबसे पॉपुलर नेता और सुप्रीम लीडर को खो दिया.

5. खामेनेई की मौत पर पाकिस्तानियों का अमेरिकी दूतावास पर हमला, 8 मरे
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Ali Khamenei ) की मौत के बाद मुस्लिम देशों में अमेरिका-इजराइल (US-Israel) के खिलाफ प्रोटेस्ट शुरू हो गया है. खामेनेई की मौत के बाद प्रदर्शन की आग पाकिस्तान तक पहुंच चुकी है. अली खामेनेई की मौत पर पाकिस्तान जल उठा है. खामेनेई की हत्या के विरोध में पाकिस्तान के कराची (Karachi) में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास पर हमला कर दिया. प्रदर्शनकारियों नेदूतावास परिसर के बाहर आगजनी और तोड़फोड़ की. स्थिति बिगड़ने पर US कॉन्सुलेट में तैनात अमेरिकी के जवानों मिलिट्री ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोली चलाई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
6 मार्च को SIR प्रोसेस के खिलाफ ममता बनर्जी देंगी धरनाः पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गयी है. रविवार को BJP ने बंगाल में नौ परिवर्तन यात्राएं शुरू की. इसके साथ ही ऐलान किया कि 15 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में सभा होगी. इस सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. चुनाव से पहले बीजेपी की यह बड़ी सभा होगी. दूसरी ओर, बंगाल में फाइलन वोटर लिस्ट जारी की गयी है. इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग और भाजपा पर हमला तेज कर दिया है. अभिषेक बनर्जी ने कहा, ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता मेट्रो चैनल पर धरना देंगी और विरोध करेंगी. (पूरी खबर पढ़े)
मिडिल ईस्ट एशिया में बढ़ती टेंशन के बीच.. PM मोदी ने बुलाई CCS की बैठकः मिडिल ईस्ट एशिया में बढ़ती टेंशन के बीच भारत की मोदी सरकार भी पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। इलाके में चल रहे संघर्ष और मिलिट्री एक्टिविटीज ने ग्लोबल लेवल पर चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच, प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी यानी CCS की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह मीटिंग आज (रविवार) रात 10 बजे PM मोदी की अध्यक्षता में होगी। (पूरी खबर पढ़े)
अजित पवार के प्लेन क्रैश पर AAIB की जांच रिपोर्ट आई सामनेः बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार की दर्दनाक मौत के एक महीने बाद एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट में हादसे क वजह के तौर पर कम दृश्यता (Low Visibility) और बारामती एयरस्ट्रिप पर सुरक्षा संबंधी खामियों को चिन्हित किया गया है. (पूरी खबर पढे)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


