National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (09 फरवरी 2026) की खबरों में चंद्रयान-4 को लेकर ISRO को बड़ी सफलता, AI से इंसानों की 99% नौकरियों पर बड़ा खतरा, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा; अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, आर्मेनिया ने पहली बार दिखाए भारतीय हथियार, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी प्रमुख रहा।

चंद्रयान-4 को लेकर ISRO को बड़ी सफलता
चंद्रयान-4 मिशन की तैयारी में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को बड़ी सफलता मिली है। ISRO के स्पेस एप्लिकेशन सेंटर (SAC) ने अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण मून मिशन के लिए चंद्रमा पर लैंडिंग की उपयुक्त जगह खोज ली है। यह स्थान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में स्थित है, जहां लगभग 1 वर्ग किलोमीटर का सुरक्षित पैच चिह्नित किया गया है। चंद्रयान-4 इस लिहाज से भी ऐतिहासिक होगा क्योंकि यह ISRO का पहला रिटर्न मिशन होगा। इस मिशन के तहत चंद्रमा की सतह से सैंपल एकत्र कर उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाने की योजना है।

AI से इंसानों की 99% नौकरियों पर बड़ा खतरा
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब इंसानों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। आज AI-पावर्ड डिवाइस और टूल्स की मदद से लोग पढ़ाई, नौकरी, बिजनेस से लेकर रोजमर्रा के काम तक आसानी से कर पा रहे हैं। लेकिन AI को लेकर अब एक गंभीर चेतावनी सामने आई है, जिसने दुनियाभर में चिंता बढ़ा दी है। जाने-माने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्चर डॉ. रोमन याम्पोल्स्की ने दावा किया है कि आने वाले महज एक साल के भीतर AI इंसानों की करीब 99 फीसदी नौकरियों को खत्म कर सकता है। उनका कहना है कि AI अब सिर्फ एक सहायक (हेल्पर) की भूमिका तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि तेजी से इंसानों को रिप्लेस करने की दिशा में बढ़ रहा है।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा; अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी
संसद में जारी गतिरोध के बीच अब विपक्ष लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (OM Birla) के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में जुट गया है। सूत्रों के मुताबिक, स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार किया जा रहा है और इस मुद्दे पर कई विपक्षी दलों के बीच सहमति बनती नजर आ रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ विपक्षी नेताओं की एक अहम बैठक हुई है, जिसमें संसद में विपक्ष को बोलने का अवसर न मिलने को लेकर नाराजगी जताई गई। विपक्षी नेताओं का कहना है कि यदि उन्हें सदन में अपनी बात रखने से रोका जाता रहा, तो वे मजबूरन स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का कदम उठाएंगे।

आर्मेनिया ने पहली बार दिखाए भारतीय हथियार
आर्मेनिया में अब भारतीय हथियारों का दम देखने को मिल रहा है. यूरोप और एशिया के मिलन बिंदु पर मौजूद इस देश ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने नए सैन्य साजो-सामान की झलक दिखाई है. इसमें भारत में बने कई आधुनिक हथियार सिस्टम शामिल हैं. इनमें ATAGS तोप, ट्राजन ट्रक-माउंटेड 155 मिमी हॉवित्जर, पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट सिस्टम और आकाश-1S एयर डिफेंस सिस्टम शामिल हैं. भारत ने पिछले कुछ सालों में आर्मेंनिया को देश बने हथियार दिए हैं. जिससे आर्मेनिया की सुरक्षा और मजबूत हुई है. बता दें आर्मेनिया पश्चिम में तुर्की, उत्तर में जॉर्जिया, पूर्व में अज़रबैजान और दक्षिण में ईरान से घिरा है, जिसकी राजधानी येरेवन (Yerevan) है और यह अपने प्राचीन इतिहास, संस्कृति और पहाड़ों के लिए जाना जाता है.

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी
रंगों के त्योहार होली को अब कुछ दिन ही रह गए है और इस बार यह त्योहार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए दोहरी खुशी लेकर आ सकता है. केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही अपने लाखों कर्मचारियों को एक बड़ी राहत देने की तैयारी में है. अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी हैं या पेंशनभोगी हैं, तो यह खबर सीधे आपकी जेब और बैंक बैलेंस से जुड़ी है. रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार होली से ठीक पहले महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का एलान कर सकती है.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
मोहन भागवत के बयान पर ओवैसी का तंज: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि अगर स्वतंत्रता सेनानी वी.डी. सावरकर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाता है, तो इससे भारत रत्न की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आरएसएस चीफ के इस बयान पर अब एआईएमआईएम सांसद और अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक ऐसा भी दिन आएगा जब ये भारतीय जनता पार्टी नाथूराम गोडसे को भी भारत रत्न से सम्मानित करने पर विचार करेगी। (पढ़े पूरी खबर)
राहुल गांधी के सवाल पर लोकसभा में भारी हंगामा: बजट सत्र के 9 वें दिन लोकसभा की कार्यवाही केवल 13 मिनट ही चल पाई। विपक्ष सदन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने देने की मांग कर रहा है। राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि 1 घंटा पहले स्पीकर के पास हम गए, स्पीकर ने हमें कमिट किया कि मुझे बजट डिस्कशन से पहले बोलने दिए जाएगा, आप मुझे बोलने नहीं दे रही हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप मुझे बोलने देंगी या नहीं। 3 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो आसंदी (स्पीकर की चेयर) पर संध्या राय (भाजपा सांसद) बैठी थीं। इसके बाद जमकर हंगामा होने लगा और लोकसभा की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले विपक्ष के सांसदों ने राहुल गांधी को बोलने का मौका दो के नारे लगाए। (पढ़े पूरी खबर)
शरद पवार की अचानक बिगड़ी तबीयत: महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी सामने आई है कि NCP (SP) पार्टी के प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ गई है। शरद पवार को बुखार और गले में इन्फेक्शन की शिकायत है जिसके बाद उन्हें पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले खबर आई थी कि जुखाम, खांसी और सांस लेने की शिकायत के चलते शरद पवार बारामती से पुणे की ओर रवाना हुए हैं। सुप्रिया सुले और प्रतिभा पवार भी उनके साथ में हैं। (पढ़े पूरी खबर)
SIR प्रक्रिया में कोई अड़चन पैदा नहीं करने देंगे: सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर प्रक्रिया पर सभी राज्यों को बड़ा मैसेज देते हुए कहा है कि प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आने देंगे. पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने यह टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि ‘SIR प्रक्रिया में जहां भी सुधार की जरूरत पड़ेगी, उसको लेकर आदेश जारी किया जाएगा. लेकिन अगर कोई अड़चन पैदा की जाएगी तो वह हम नहीं होने देंगे, ये सभी राज्यों को समझ लेना चाहिए.’ (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


