National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (14 फरवरी 2026) की खबरों में भारत-यूएस ट्रेड डील के बाद अटकलों पर जयशंकर ने लगाया विराम, ट्रम्प का दावा – वेनेजुएला में सीक्रेट हथियार का इस्तेमाल किया, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अमित शाह का कांग्रेस पर जोरदार हमला, पीएम मोदी का चीन-बांग्लादेश को सीधा मैसेज प्रमुख रहा।

भारत-यूएस ट्रेड डील के बाद अटकलों पर जयशंकर ने लगाया विराम
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद क्वाड शिखर सम्मेलन को लेकर जारी अटकलों पर अब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विराम लगा दिया है। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में उन्होंने स्पष्ट किया कि क्वाड शिखर सम्मेलन कभी रद्द नहीं हुआ था। शनिवार को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में जब विदेश मंत्री से क्वाड शिखर सम्मेलन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, क्वाड में केवल शिखर स्तर की बैठकें न होने को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि क्वाड की अन्य सभी प्रक्रियाएं जारी हैं। जयशंकर ने बताया कि क्वाड के भीतर सहयोग निरंतर जारी है। उन्होंने कहा, अमेरिकी विदेश मंत्री बनने के दिन ही सेक्रेटरी रुबियो के साथ पहली बैठक क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के रूप में हुई थी। इसके बाद जुलाई में वॉशिंगटन में एक और क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई।

ट्रम्प का दावा – वेनेजुएला में सीक्रेट हथियार का इस्तेमाल किया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि वेनेजुएला में 3 जनवरी को हुए सैन्य ऑपरेशन में अमेरिका ने एक सीक्रेट हथियार का इस्तेमाल किया। ट्रम्प के मुताबिक इस हथियार की वजह से रूस और चीन के डिफेंस सिस्टम काम नहीं कर पाए। नॉर्थ कैरोलिना के फोर्ट ब्रैग सैन्य बेस पर सैनिकों को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने इस हथियार को ‘डिसकम्बोबुलेटर’ कहा। हालांकि उन्होंने इसके बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला
एक दिवसीय दौरे पर पुडुचेरी पहुंचे अमित शाह ने कराईकल के संथाई थिदल में एक रैली में राहुल गांधी का नाम लेकर कहा कि राहुल गांधी देश के मछुआरों और किसानों को गुमराह करना चाहते हैं, झूठ बोलकर भ्रांति फैलाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि, भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कहा कि इस डील से सबसे ज्यादा फायदा हमारे किसानों और मछुआरों को होगा.

पीएम मोदी का चीन-बांग्लादेश को सीधा मैसेज
PM Modi Assam Visit: पीएम नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर हैं। असम में होने वाले विधानसभा चुनाव और पूर्वोत्तर में स्थित बांग्लादेश से बदले राजनीति परिदृश्य के बीय प्रधानमंत्री का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी ने असम में धमाकेदार एंट्री ली। प्रधानमंत्री मोदी का प्लेन एयरपोर्ट स्ट्रिप पर नहीं ब्लकि मोरन हाईवे पर उतरा। पीएम का प्लेन डिब्रूगढ़ के पास मोरन बाइपास पर बनी ELF पर उतरा। यह एयरस्ट्रिप सैन्य रणनीति के लिए अहम है, क्योंकि यह इलाका चाइना बॉर्डर से लगभग 300km दूर ही है। इस दौरान राफेल-सुखोई और तेजस ने भी उड़ान भरी। पीएम मोदी का यह दौरा चीन-बांग्लादेश को भी सीधा मैसेज है, जो बार-बार पूर्वोत्तर का भारत से अलग करने की धमकी र उतरा । यह एयरस्ट्रिप सैन्य रणनीति के लिए अहम है, क्योंकि यह इलाका चाइना बॉर्डर से लगभग 300km दूर ही है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
पीएम मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि: Pulwama Terror Attack Anniversary: पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शहीद जवानों को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। (पढ़े पूरी खबर)
8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग को जल्द से जल्द लाभ देने के लिए मोदी सरकार ने आयोग के कामकाज में तेजी लाने के लिए कृष्णा वीआर को नया डायरेक्टर नियुक्त किया है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने 8वें वेतन आयोग में एक नए डायरेक्टर की नियुक्ति पर अपनी मुहर लगा दी है। साथ ही कर्मचारियों से सैलरी और पेंशन पर सुझाव मांगे गए हैं। (पढ़े पूरी खबर)
एअर इंडिया पर 1 करोड़ का जुर्माना: 1 crore fine imposed on Air India: टाटा (TaTa) स्वामित्व वाली एअर इंडिया पर 1 करोड़ का जुर्माना लगा है। भारत के नागरिक उड्डयन नियामक यानी डीजीसीए (DGCA) ने एअर इंडिया पर 1.10 लाख डॉलर (करीब 1 करोड़ रुपए) का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई एयरबस विमान को बिना ‘एयरवर्थनेस रिव्यू सर्टिफिकेट’ (विमानल उड़ाए जाने योग्य है या फिटनेस सर्टिफिकेट) के 8 बार उड़ाए जाने के कारण की गई है। (पढ़े पूरी खबर)
खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या साजिश में निखिल गुप्ता ने कबूला अपना जुर्म: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश रचने के मामले में अमेरिका की एक कोर्ट ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 24 साल की सजा सुनाई है। गुप्ता ने मैनहैटन के फेडरल कोर्ट में सुपारी देकर हत्या, हत्या की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश के आरोपों में अपराध स्वीकार कर लिया है। इन मामलों में उसे 24 साल की सजा हो सकती है, जिसका औपचारिक ऐलान 29 मई को किया जाएगा। (पढ़े पूरी खबर)
कॉमनवेल्थ देशों के जजों की बैठक में CJI सूर्यकांत बोले: Chief Justice Surya Kant: भारत के मुख्य न्यायाधीश यानी चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत ने बदलते परिवेश में जजों को अपनी सीमाएं पहचानें की नसीहत दी है। चीफ जस्टिस ने कहा है कि न्यायिक नेतृत्व इस कारण कमजोर नहीं होता कि जज परफेक्ट नहीं हैं, बल्कि तब प्रभावित होता है जब जज यह दिखाने लगते हैं कि वे बिल्कुल परफेक्ट हैं। (पढ़े पूरी खबर)
पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गाय भारत का राष्ट्र गान: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के चरसड्डा शहर में स्थित बच्चा खान विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसलिए कॉलेज से निकाल दिया, क्योंकि उनके एक साथी ने विश्वविद्यालय में आयोजित यूथ फेस्टिवल में भारत का राष्ट्र गान ‘जन गण मन’ गाया था. विश्वविद्यालय में गुरुवार से रविवार (12 से 15 फरवरी, 2026) तक यूथ फेस्टिवल का आयोजन होना था. इसी बीच गुरुवार (12 फरवरी) को फार्मेसी की पढ़ाई करने वाले चार छात्रों ने संगीत का आयोजन किया. (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


