National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (9 मार्च 2026) की खबरों में LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय, बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद; ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई इजराइली हमले में घायल; कोलकाता में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का भारी विरोध; खरगे बोले- पीएम मोदी ट्रंप के गुलाम हैं प्रमुख रहा।

1. LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय, बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने घरेलू गैस सिलेंडर (LPG) की बुकिंग का समय बढ़ा दिया है. सूत्रों के मुताबिक अब इसे 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है. ये फैसला ब्लैक मार्केटिंग और होर्डिंग को लेकर लिया गया है. सरकार ने कहा है कि अभी तक घरेलू गैस या डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है.

2. बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद
बेंगलुरु में होटलों के एक एसोसिएशन ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद होने के बाद कामकाज पर असर पड़ने की चिंता जताते हुए SOS जारी किया है। पिछले शनिवार को LPG सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होने से घरेलू सिंलेडर 60 रुपए और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 115 रुपए का इजाफा हुआ था। यह कदम ईरान-इजरायल युद्ध और मिडिल ईस्ट में मुख्य एनर्जी शिपंग रूट में आई रुकावट के बीच उठाया गया है।

3. ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई इजराइली हमले में घायल
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई घायल हो गए हैं। इजराइल के ताजा हमले में ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई घायल हो गए। टाइम्स ऑफ इजराइल ने दावा करते हुए कहा कि मुजतबा खामेनेई युद्ध के दौरान हमले में घायल हो गए हैं। हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि मुजतबा किस घटना में घायल हुए। बता दें कि मुजतबा खामेनेई को एक दिन पहले ही ईरान का नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया है।

4. कोलकाता में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का भारी विरोध
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) की तैयारियां तेज हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त (Election Commissioner) ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचा है। CEC ज्ञानेश कुमार राजनीतिक दलों, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से मिलकर चुनावी तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की समीक्षा करेंगे। हालांकि बंगाल यात्रा के दौरान ज्ञानेश कुमार को भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

5. खरगे बोले- पीएम मोदी ट्रंप के गुलाम हैं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की है। कर्नाटक के कलबुर्गी में एक कार्यक्रम के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पीएम मोदी डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के गुलाम बनकर रह गए हैं। खरगे ने आरोप लगाया कि भारत की विदेश नीति और व्यापार नीतियां अब अमेरिका के दबाव में चल रही हैं, जिससे देश और खासकर किसानों को नुकसान हो सकता है।
आज के प्रमुख इवेंट्स
- एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस सऊदी अरब के जेद्दा के लिए आने-जाने वाली कुल 14 उड़ानें चलाएंगी। वहीं एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए 14 उड़ानें संचालित करेगी।
- सुप्रीम कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें स्टेट बार काउंसिल चुनाव की निगरानी के लिए बनाई गई हाई-पावर्ड इलेक्शन सुपरवाइजरी कमेटी के खिलाफ दर्ज FIR को चुनौती दी गई है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
सुप्रीम कोर्ट में प्याज-लहसुन को तामसिक मानने की याचिका: प्याज और लहसुन में तामसिक या नेगेटिव एनर्जी होती है या नहीं इसके लिए रिसर्च की मांग को लेकर एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) में याचिका दाखिल की है. मामले में सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया(CJI) सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट के वकील सचिन गुप्ता को कड़ी फटकार लगाई. CJI ने पूछा- आधी रात को ये सब पिटीशन ड्राफ्ट करते हो क्या? CJI और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने वकील की पांचों PIL अस्पष्ट, फालतू और बेबुनियाद बताकर खारिज कर दीं. सुप्रीम कोर्ट के वकील सचिन गुप्ता 5 पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन(PIL)/जनहित याचिका फाइल की थीं. (पूरी खबर पढ़े)
अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के घर पर 10 राउंड फायरिंगः पॉपुलर सिंगर रिहाना ने अपने म्यूजिक से दुनिया भर में एक अलग पहचान बनाई है, जिसके चलते हर देश में उनके हजारों फैंस मौजूद हैं. लेकिन आज इस पॉप-स्टार को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, सिंगर के कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में मौजूद घर के बाहर फायरिंग हुई है. खबरों के मुताबिक इस घटना को एक 30 साल की महिला शूटर ने अंजाम दिया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक महिला ने रिहाना के घर की ओर 10 राउंड गोलियां चलाईं। एक गोली घर की दीवार पर लगी है। रॉयटर्स के मुताबिक हमले के वक्त रिहाना घर पर मौजूद थीं, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। (पूरी खबर पढ़े)
ईरान पर संसद में संग्रामः संसद के बजट सत्र का दूसरा फेज आज से शुरू हो गया है। पहले दिन विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने ईरान संकट (Iran crisis) और मिडिल ईस्ट से भारतीयों को निकालने की जानकारी दी। हालांकि ईरान पर संसद में विपक्ष ने जमकर संग्राम मचाया। विपक्ष जंग के बाद पश्चिम एशिया में बने हालात पर चर्चा की मांग को लेकर लोकसभा में जमकर हंगामा किया। वहीं दूसरी तरफ राज्यसभा से वॉकआउट किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पहले राज्यसभा में और फिर लोकसभा में गल्फ देशों से भारतीयों की वापसी और एनर्जी संकट को लेकर तैयारियों के बारे में बताया। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

