National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (16 मार्च 2026) की खबरों में बिहार राज्यसभा चुनाव में NDA का परचम; बंगाल चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट आई, ममता की दोनों सीटों पर लड़ेंगे सुवेंदु; ‘पूर्ण राज्य का दर्जा’ की मांग को लेकर लद्दाख में भारी विरोध प्रदर्शन; बेंजामिन नेतन्याहू के Video को Grok ने बताया डीपफेक प्रमुख रहा।

1. बिहार राज्यसभा चुनाव में NDA का परचम
बिहार राज्यसभा चुनाव में NDA ने सभी 5 सीटों पर जीत दर्ज की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन को 44-44 वोट मिले, जबकि रामनाथ ठाकुर और उपेंद्र कुशवाहा को 42-42 वोट मिले. पांचवीं सीट पर बीजेपी के शिवेश राम ने दूसरी वरीयता वोटों में RJD के एडी सिंह को हराया. महागठबंधन के चार विधायक वोटिंग में नहीं पहुंचे, जिससे NDA को फायदा हुआ. राजद का एक और कांग्रेस के तीन विधायक वोटिंग में शामिल नहीं हुए.

2. बंगाल चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट आई, ममता की दोनों सीटों पर लड़ेंगे सुवेंदु
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. सबसे खास नाम शुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर की हाई-प्रोफाइल सीट से मैदान में उतारा गया है. ममता बनर्जी यहीं से चुनाव लड़ती हैं. इसके अलावा शुभेंदु अपनी सीट नंदीग्राम से भी मैदान में होंगे. पहली लिस्ट में बीजेपी ने 17 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है.

3. ‘पूर्ण राज्य का दर्जा’ की मांग को लेकर लद्दाख में भारी विरोध प्रदर्शन
लेह एपेक्स बॉडी ने लद्दाख के लिए ‘पूर्ण राज्य का दर्जा’ और ‘छठी अनुसूची’ की मांग को लेकर एक विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया है. पिछले छह सालों से लद्दाख के लोग लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व और संवैधानिक सुरक्षा उपायों से वंचित रहे हैं. न्याय, अधिकारों और लोकतंत्र की बहाली के लिए पहाड़ों से उठने वाली आवाजें अब और भी बुलंद होती जा रही हैं. भले ही केंद्र सरकार ने शनिवार को लद्दाख में आंदोलनकारी समूहों को शांत करने के स्पष्ट प्रयास के तहत जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत रद्द कर दी हो, लेकिन लेह एपेक्स बॉडी (LAB) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) ने अपनी मांगों के समर्थन में 16 मार्च को निर्धारित विरोध प्रदर्शन को आगे बढ़ाने का फैसला किया था.

4. बेंजामिन नेतन्याहू के Video को Grok ने बताया डीपफेक
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाह पर पूर्ण विराम नहीं लग रहा है। नेतन्याहू की मौत की अफवाह पिछले हफ्ते से चल रही है। हालांकि 15 मार्च को उनके X अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट हुआ था, जिसमें बेंजामिन नेतन्याहू पनी मौत की अफवाह को खारिज करते हुए दिखे थे। अब उस वीडियो को Grok ने डीपफेक (Deepfake) बताया है। इसके बाद लोग अब फिर से कन्फ्यूज हो गए हैं।
आज के प्रमुख इवेंट्स
- केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को डाक विभाग की नई ’24 स्पीड पोस्ट’ सेवा की शुरुआत करेंगे। पहले चरण में यह सेवा दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में उपलब्ध होगी।
- LPG से भरा जहाज नंदा देवी और जग लाडकी (कच्चा तेल) के आज भारत पहुंचने की उम्मीद है। नंदा देवी गुजरात के कांडला और जग लाडकी मुंद्रा पोर्ट पहुंचेंगे।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्टः केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने सोमवार को 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें केरल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर भी नेमम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं। मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन को, कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास, कांजीरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन, कझाकूटम से वी. मुरलीधरन चुनाव लड़ेंगे. (पूरी खबर पढ़े)
पश्चिम बंगाल में एक्शन में चुनाव आयोग, ताबड़तोड़ तबादलेः पश्चिम बंगाल में चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद चुनाव आयोग काफी सक्रिय दिखाई दे रहा है. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाने के करीब 12 घंटे बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक को भी पद से हटा दिया है. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव का तबादला करने के बाद पुलिस के 4 बड़े अधिकारियों का भी ट्रांसफर कर दिया है. ट्रांसफर होने वाले लोगों को आयोग द्वारा तैनात करने का निर्देश दिया गया. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कल अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आश्वासन दिया था कि पश्चिम बंगाल में चुनाव हिंसा मुक्त और शांतिपूर्ण होंगे. (पूरी खबर पढ़े)
UAE में 19 भारतीय गिरफ्तार: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच भीषण युद्ध जारी है। अमेरिकी-इजराइली हमले का बदला लेने के लिए ईरान (Iran) पूरे मीडिल ईस्ट देशों में ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। ईरान के निशाने पर सबसे ज्यादा संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) यानी यूएई है। ईरान के हमलों के बीच संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 लोगों को गिरफ्तार करने के आदेश हैं। इन 35 लोगों में 19 भारतीय (19 Indians arrested) हैं। सोशल मीडिया पर युद्ध पर फेक न्यूज और झूठे-भड़काऊ वीडियो क्लिप्स साझा करने के आरोप में ये कार्रवाई की है। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

