National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (25 फऱवरी 2026) की खबरों में पीएम मोदी ने इजरायल की संसद को संबोधित किया; डोनाल्ड ट्रंप बोले- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना शहबाज शरीफ को मारने वाली थी; CJI की नाराजगी के बाद NCERT किताब से हटेगा ‘ज्यूडीशियल करप्शन’ चैप्टर; अनिल अंबानी की ₹5000 करोड़ के आलीशान घर पर ED का कब्जा प्रमुख रहा।

1. पीएम मोदी ने इजरायल की संसद को संबोधित किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के इजराइल दौरे पर हैं। उन्होंने इजराइली संसद को संबोधित करते हुए इजराइल पर हमास के हमले की निंदा की। मोदी ने कहा कि हम आपके दर्द को समझते हैं, भारत लंबे वक्त से आतंकवाद से पीड़ित है। पीएम मोदी आज येरूशलम पहुंच गए हैं, जहां वह इजरायल की संसद को भी संबोधित कर रहे हैं. इजरायल की संसद को संबोधित करने वाले वह भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं. पीएम मोदी इससे पहले 2017 में भी इजरायल गए थे. इस तरह उनका इजरायल का यह दूसरा दौरा है.

2. डोनाल्ड ट्रंप बोले- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना शहबाज शरीफ को मारने वाली थी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान युद्ध (India-Pakistan War) को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप का ये बयान सामने आने के बाद विश्व की राजनीति में कोहराम मच गया है। एक बार फिर दोनों देशों का युद्ध रुकवाने का दावा करते हुए ट्रंप ने कहा कि मैं न होता तो आज पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) जिंदा न होते। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना (Indian Army) ने पाक प्रधानमंत्री को मारने का पूरा प्लान तैयार कर लिया था

3. CJI की नाराजगी के बाद NCERT किताब से हटेगा ‘ज्यूडीशियल करप्शन’ चैप्टर
सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद ‘ज्यूडीशियल करप्शन’ चैप्टर वाली NCERT किताब की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। NCERT के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी ANI से इसकी पुष्टि की। वहीं न्यूज एजेंसी PTI ने बताया कि NCERT किताब से विवादित हिस्सा हटाया जा सकता है। सिब्बल ने CJI सूर्यकांत, जस्टिस विपुल एम पंचोली और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच को बताया कि क्लास 8 के बच्चों को न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के बारे में पढ़ाया जा रहा है। यह निंदनीय है। सिंघवी ने कहा कि NCERT ने मान लिया है कि राजनीति, ब्यूरोक्रेसी और अन्य संस्थानों में भ्रष्टाचार है ही नहीं।

4. अनिल अंबानी की ₹5000 करोड़ के आलीशान घर पर ED का कब्जा
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने मुंबई स्थित 17 मंजिला आलीशान आवास Abode को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है. यह कार्रवाई अनिल अंबानी की ग्रुप कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में की गई है. इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई गई है. यह घर मुंबई के सबसे महंगे आवासों में गिना जाता है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
मोदी सरकार ने 5 ओटीटी प्लेटफॉर्म ब्लॉक कियाः अश्लील कंटेंट (pornographic content) के खिलाफ मोदी सरकार ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। मोदी सरकार ने 5 ओटीटी प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर दिया है। केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने मंगलवार को 5 ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म (OTT) को ब्लॉक कर दिया है। जिन प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई हुई, उनमें मूडएक्सवीआईपी (MoodXVIP), कोयल प्लेप्रो (Koyal Playpro), डिजी मूवीप्लेक्स (Digi Movieplex), फील (Feel) और जुगनू (Jugnu) शामिल हैं। (पूरी खबर पढे)
बॉयफ्रेंड के सामने 7 लोगों ने महिला का गैंगरेप किया: भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम से दिल और दिमाग को हिलाकर रख देने वाली खबर सामने आई है। असम के सिलचर (Silchar Gang Rape) में बॉयफ्रेंड के सामने 7 लोगों ने महिला का गैंगरेप किया। इतना ही नहीं रेप के बाद एक आरोपी ने महिला से 10 हजार रुपए उसके खाते में ट्रांसफर कराए। हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) के राज्य में हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर कई सवाल उठ रहे हैं। (पूरी खबर पढ़े)
इंडिया-यूएस ट्रेड डील खतरे मेंः टैरिफ (Tariff) पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में मिली हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) एक के बाद एक बड़ा झटका दे रहे हैं। अब उनकी नजर सोलर एनर्जी सेक्टर (Solar energy sector) पर है। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से सौर आयात (solar imports) पर 126 प्रतिशत टैरिफ (126% Tariff) लगाने का फैसला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति का यह कदम इंडिया-यूएस ट्रेड डील को खतरे में डाल सकता है। ट्रेड डील को लेकर दोनों देशों के बीच अंतिम बातचीत चल रही है। (पूरी खबर पढ़े)
चार्ल्स कुशनर को लेकर फ्रांस ने US को फिर दिखाया तावः फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दावोस में डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों ओर इशारा करते हुए कहा था कि दुनिया “एक नियम-रहित विश्व” की ओर बढ़ रही है. ये बात ट्रंप को खूब अखरी थी. अब एक बार फिर से फ्रांस और यूएस आमने-सामने हैं, और इसकी वजह हैं, ट्रंप के समधी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने रिश्तेदारों को भी अमेरिकी प्रशासन में सेट कर रखा है. ट्रंप के समधी चार्ल्स कुशनर फ्रांस में अमेरिका के राजदूत हैं. जबकि चार्ल्स कुशनर के बेटे जेरेड कुशनर ट्रंप के सीनियर एडवाइजर रह चुके हैं. लेकिन रिश्तेदारी और कूटनीति जब साथ साथ निभानी पड़े तो दिक्कतें आती ही है. यही समस्या अभी ट्रंप के सामने आई है. (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


