National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (1 अप्रैल 2026) की खबरों में पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की हाईलेवल मीटिंग; विपक्ष के भारी हंगामे के बीच CAPF बिल राज्यसभा में पास; ओरेकल ने 30 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला; देश में पहली बार डिजिटल जनगणना शुरू प्रमुख रहा।

1. पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की हाईलेवल मीटिंग
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर PM मोदी की अध्यक्षता में बुधवार शाम 7 बजे कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक हुई। इसमें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण भारत में मौजूदा हालात की समीक्षा की गई। मीटिंग में अमित शाह, एस जयशंकर, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान, जेपी नड्डा, अश्विनी वैष्णव, मनोहर लाल खट्टर, प्रल्हाद जोशी, किंजरापु राममोहन नायडू और हरदीप सिंह पुरी समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल रहे।

2. विपक्ष के भारी हंगामे के बीच CAPF बिल राज्यसभा में पास
राज्यसभा में बुधवार को CAPF बिल पर जमकर बवाल हुआ है. विपक्ष की तरफ से कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने CAPF बिल में कई खामियां गिनवाईं. उन्होंने कहा कि इस बिल में अभी भी कई खामियां हैं. इसलिए हम चाहते हैं कि बिल सेलेक्ट कमेटी को भेजा जाए. बिल राज्यसभा में पारित में पारित करने पर विपक्ष के सांसदों ने विरोध करते हुए सदन से वॉकआउट किया. राज्यसभा सांसद ने कहा कि सरकार बहुमत के दम पर विपक्ष के फैसले को रौंदने का काम का रही है.

3. ओरेकल ने 30 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
दुनिया की बड़ी टेक कंपनी ओरेकल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी आईटी कंपनी ओरेकल ने 30 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने सिर्फ भारत में करीब 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की है। यह कुल छंटनी का 40 फीसदी है। आने वाले एक महीने में एक और बड़े स्तर की छंटनी की संभावना जताई जा रही है।

4. देश में पहली बार डिजिटल जनगणना शुरू
5 साल की देरी के बाद देश में आज से जनगणना-2027 शुरू हो रहा है। जनगणना 2027 का पहला फेज आज (1 अप्रैल) से शुरू होगा। यह 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। पहले फेज में ‘हाउस लिस्टिंग’ यानी मकानों की गिनती होगी। जनगणना में स्थिर रिश्ते में रहने वाले लिव-इन कपल्स (live-in couples) को भी शादीशुदा माना जाएगा। ऐसा तब ही होगा जब कपल मानेगा कि उनका रिश्ता लंबा चलने वाला है। जनगणना करने वाले आपसे कुल 33 सवाल पूछेंगे।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
देश में आज से नया इनकम टैक्स कानून लागूः 1 अप्रैल से नया फाइनेंशियल ईयर-2026-2027 शुरू हो गया है। फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के साथ ही आपके जेब पर असर डालने वाले कई नियम भी बदल गए हैं। इन्हीं नियमों में से एक है नया इनकम टैक्स कानून-2025। जी हां… एक अप्रैल से भारत में नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू हो गया है। यह 1961 के पुराने कानून की जगह ली है। इसका उद्देश्य टैक्स सिस्टम को सरल और पारदर्शी बनाना है। अब वित्त वर्ष और आकलन वर्ष की जगह सिर्फ टैक्स ईयर होगा। कई जटिल नियम और फॉर्म हटाए गए हैं, जिससे टैक्स भरना आसान होगा। (पूरी खबर पढ़े)
भारत समेत दुनियाभर में इंटरनेट ठप होने का खतरा: पश्चिम एशिया में छिड़ा युद्ध अब पानी युद्ध में तब्दील हो सकता है। अमेरिका से जंग बढ़ने पर ईरान पूरी दुनिया के डिजिटल ढांचे को ध्वस्त कर सकती है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी इंटरनेट केबल्स यानी ‘अंडरसी फाइबर ऑप्टिक केबल्स’ (Undersea Fiber Optic Cables) को काटने की धमकी दी। अगर ईरान होर्मुज में बिछीं इंटरनेट केबल्स को काट देता है तो भारत समेत दुनियाभर में इंटरनेट ठप हो जाएगा। ईरान की धमकी के बाद होर्मुज के संकरे समुद्री रास्ते से गुजरने वाली फाइबर ऑप्टिक केबल्स पर मंडरा रहे खतरे ने भारत सहित वैश्विक अर्थव्यवस्था की चिंता बढ़ा दी है। (पूुरी खबर पढ़े)
जल जीवन मिशन 2.0: छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों का केंद्र सरकार के साथ हुआ MoU: छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्र के बीच जल जीवन मिशन 2.0 (JJM 2.0) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए March 2026 में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की वर्चुअल उपस्थिति में, इस MoU का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सतत, गुणवत्तापूर्ण और हर घर तक सुरक्षित नल जल की पहुंच सुनिश्चित करना है. (पूरी खबर पढ़े)
वंदे भारत एक्सप्रेस का खाना खाने के बाद महिला के सूजे होंठः देश की सबसे आधुनिक और प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के खाने की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. हाल ही में एक महिला यात्री ने दावा किया है कि ट्रेन में परोसे गए लंच खाने के बाद उनके होंठ सूज गए और उन्हें गंभीर एलर्जी हो गई उसके दो साल के बेटे को दस्त शुरू हो गए. यही नहीं, महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा की, जिस पर IRCTC ने भी रिएक्ट किया है. (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

