National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (26 मार्च 2026) की खबरों में पीएम मोदी जंग पर आज सभी राज्यों के सीएम से बात करेंगे, बोले- घबराने की जरूरत नहीं, हर नागरिक के लिए अगले 60 दिन का ईंधन मौजूद; लोकसभा से पारित हुआ Finance Bill 2026; केरलम CM विजयन बोले- राहुल गांधी में कार्यकर्ता जितनी भी समझ नहीं;  इजराइल ने होर्मुज बंद करने वाले ईरानी कमांडर को मारा; ईरान ने भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोला प्रमुख रहा।

1. मोदी जंग पर आज सभी राज्यों के सीएम से बात करेंगे

पश्चिम एशिया में तनाव के कारण ईंधन संकट के बीच  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम 6:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। इस दौरान वे पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति की समीक्षा और भारत पर गैस-तेल को लेकर इसके प्रभावों का आकलन करेंगे। बैठक में आपूर्ति श्रृंखला, ऊर्जा सुरक्षा और विदेशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सहित तैयारियों के उपायों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। चुनाव वाले राज्य इसमें भाग नहीं लेंगे।

पढ़े पूरी खबर…..

2. लोकसभा से पारित हुआ Finance Bill 2026

केंद्र सरकार ने वित्त विधेयक 2026 को लोकसभा में पारित कर दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे सदन में पेश किया, जिसमें कई महत्वपूर्ण संशोधन शामिल किए गए हैं। इन बदलावों का असर खास तौर पर बड़े कर मामलों और एमएसएमई सेक्टर पर देखने को मिलेगा। निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में वित्त विधेयक 2026 पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि भारत तेज़ी से आर्थिक सुधारों की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ये सुधार किसी बाहरी दबाव का परिणाम नहीं, बल्कि सरकार की स्पष्ट नीति, मजबूत इरादों और दीर्घकालिक दृष्टिकोण का हिस्सा हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

3. केरलम CM विजयन बोले- राहुल गांधी में कार्यकर्ता जितनी भी समझ नहीं

केरलम के CM पिनारयी विजयन ने गुरुवार को कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी समझदारी पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा- राहुल गांधी एक नेशनल लीडर हैं, फिर भी उनमें कांग्रेस के एक आम लोकल वर्कर जितनी बेसिक जानकारी भी नहीं है। वे अपने अनुभव या गलतियों से भी नहीं सीखते। उन्होंने दोहराते हुए राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस देश में BJP की ‘B-टीम’ बताया हैं। वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पिनराई के बी टीम वाले बयान को बकवास बताया।

पढ़े पूरी खबर…..

4. इजराइल ने होर्मुज बंद करने वाले ईरानी कमांडर को मारा

मेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध (US-Israel and Iran war) का आज 27वां दिन है। इजराइल आज फिर ईरान को गहरा जख्म देने का दावा किया है। मध्य पूर्व में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक इजराइल ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मारने का दावा किया है। इजरायली अधिकारी के अनुसार ईरान के रणनीतिक बंदरगाह शहर बंदर अब्बास (Bandar Abbas) में भीषण स्ट्राइक में कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत हो गई।

पढ़े पूरी खबर…..

5. ईरान ने भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोला

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और गैस-तेल की किल्लत के बीच ईरान से भारत के लिए खुशखबरी आई (Good news for India from Iran) है। खाड़ी देशों से गैस और तेल लेकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते भारत आने वाले जहाजों को ईरान नहीं रोकेगा। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) ने इसकी जानकारी दी है। ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि भारत समेत पांच देशों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला है। भारत समेत पांच मित्र देशों के जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिया जा रहा है। अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह बंद नहीं है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

टल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से नहीं जोड़ सकेंगे LPG चार्जः होटल और रेस्टोरेंट अब ग्राहकों से कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज, जैसे ‘LPG चार्ज’ या ‘फ्यूल कॉस्ट रिकवरी’ फीस नहीं ले सकेंगे. केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि खाने की कीमत के अलावा, बिल में सिर्फ सरकार द्वारा तय किए गए टैक्स ही जोड़े जा सकते हैं. (पूरी खबर पढ़े)

 पीएम मोदी और चुनाव आयोग का AI वीडियो वायरल, X के खिलाफ केस दर्जः पीएम मोदी और चुनाव आयोग का आपत्तिजनक एआई वीडिय़ो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में केरलम पुलिस (Keralam Police) ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रधानमंत्री और निर्वाचन आयोग को ‘भ्रामक और मानहानि भरे’ तरीके से वीडियो बनाने पर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और उसके एक हैंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (पूरी खबर पढ़े)

पश्चिम बंगाल में फिर कम हुए वोटर्स: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार हलचल बनी हुई है. राजनीतिक दल अपने-अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. इस बीच चुनाव आयोग के एक शीर्ष अधिकारी ने कोलकाता में कल बुधवार को बताया कि अब तक जांच की गई 32 लाख नामों में से करीब 40 फीसदी नाम पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं. पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट में 13 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। (पूरी खबर पढ़े)

 कर्नाटक के विधायकों ने मांगा IPL टिकट और बैठने के लिए स्पेशल सीटः अभी IPL शुरू भी नहीं हुआ है, उधर कर्नाटक में इसके टिकटों को लेकर विवाद शुरू हो चुका है। कर्नाटक के सभी पार्टियों के विधायकों ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ से आईपीएल के मैचों के लिए खास तौर पर उन्हें टिकट देने की मांग की है। यह मुद्दा कहीं और नहीं बल्कि विधानसभा के मौजूदा सत्र के दौरान उठाया गया है। सदन की कार्यवाही के दौरान सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्ष में बैठे BJP के विधायक इस बात पर अपनी चिंता व्यक्त करते देखे गए। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m