National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (3 मार्च 2026) की खबरों में पीएम मोदी के यूट्यूब पर हुए 30 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स; PAK एक्सपर्ट बोला- मुस्लिम देश अब इजराइल को अपना माई-बाप मान लें; राज्यसभा चुनाव: नितिन नबीन जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट; न्यायिक प्रक्रिया में AI के दुरुपयोग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट प्रमुख रहा।

1. पीएम मोदी के यूट्यूब पर हुए 30 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स

पीएम नरेंद्र मोदी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गया है। पीएम मोदी के यूट्यूब पर हुए 30 मिलियन (3 करोड़) से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के मंगलवार को YouTube पर 30 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर पाने वाले दुनिया के पहले नेता और राजनेता बन गए हैं। इस रैंकिंग में दूसरे सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर, ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के सब्सक्राइबर पीएम मोदी के सब्सक्राइबर बेस का सिर्फ एक-चौथाई हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

2. PAK एक्सपर्ट बोला- मुस्लिम देश अब इजराइल को अपना माई-बाप मान लें

अमेरिका-इजराइल और ईरान (US-Israel and Iran war) के बीच चौथे दिन भी भीषण युद्ध जारी है। अमेरिका-इजराइल मिलकर ईरान पर हमला कर रहे हैं। वहीं इजराइल हिजबुल्लाह के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। ईरान और इजरायल की जंग को लेकर पाकिस्तानी एक्सपर्ट साजिद तरार के दावे ने सनसनी मचा दी है। पाकिस्तानी एक्सपर्ट साजिद तरार ने कहा कि इस वक्त पूरी दुनिया की ताकत इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के पास है। मुस्लिम देश (Muslim countries) अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें।

पढ़े पूरी खबर…..

3. राज्यसभा चुनाव: नितिन नबीन जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट

राज्यसभा चुनाव 2026: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार बनाए गए हैं. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. नितिन नवीन मौजूदा वक्त में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और उनकी उम्मीदवारी बिहार में पार्टी की बड़ी चुनावी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है. बता दें कि, पहली लिस्ट में भाजपा की ओर से सिर्फ नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। बता दें कि राज्यसभा के लिए 37 सीटों पर चुनाव होने हैं, ऐसे में जल्द भाजपा की ओर से और प्रत्याशियों के नामों का एलान भी किया जाएगा।

पढ़े पूरी खबर…..

4. न्यायिक प्रक्रिया में AI के दुरुपयोग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट 

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक प्रक्रिया में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के दुरुपयोग पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अगर किसी अदालत का फैसला एआई से तैयार किए गए फर्जी या अस्तित्वहीन निर्णयों पर आधारित पाया जाता है तो यह निर्णय में सिर्फ त्रुटि नहीं, बल्कि कदाचार (Misconduct) के बराबर होगा, जिसके कानूनी परिणाम होंगे. 27 फरवरी, 2026 को जस्टिस पी एस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक आराधे की बेंच ने कहा कि वह मामले की विस्तार से पड़ताल करेगी. इसने अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमनी, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और बार भारतीय विधिज्ञ परिषद को नोटिस जारी किया.

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

ईरान पर हमले का पहली बार खुलकर पाकिस्तान ने किया विरोधः इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का आज चौथा दिन है। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पर कहा कि जोयोनिज्म (इजराइल) मुस्लिम दुनिया में अस्थिरता की बड़ी वजह है और यह मानवता के लिए खतरा है। असिफ ने यह भी कहा कि मौजूदा संघर्ष ईरान पर थोपा गया है, जबकि ईरान अमेरिका के साथ बातचीत के जरिए समझौता करने को तैयार था। उन्होंने पाकिस्तान की परमाणु ताकत को बाहरी खतरों के खिलाफ देश की सुरक्षा की ढाल बताया। इसके अलावा उन्होंने अफगानिस्तान, ईरान और भारत को मिलाकर पाकिस्तान विरोधी एजेंडा बनाया जा रहा है, ताकि पाकिस्तान की सरहदें असुरक्षित हो जाएं, हर तरफ से दुश्मन घेर लें और पाकिस्तान कमजोर हो जाए. (पूरी खबर पढ़े)

पहलगाम हमले में इस्तेमाल हुआ GoPro Hero 12 चीन में एक्टिवेटः नई दिल्ली में NIA की जांच के मुताबिक, चीन के एक डिस्ट्रीब्यूटर से पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए आतंकी हमले में इस्तेमाल हुए GoPro Hero 12 कैमरे का पता चला है. NIA ने डिवाइस के बारे में जानकारी लेने के लिए बीजिंग से संपर्क किया है. जम्मू कोर्ट में फेडरल एंटी-टेरर जांच एजेंसी की तरफ से फाइल की गई. एक एप्लीकेशन के मुताबिक, कैमरे के बारे में मदद के लिए एक लेटर रोगेटरी या LR (किसी दूसरे देश से जानकारी मांगने वाला ज्यूडिशियल रिक्वेस्ट) जारी किया जा रहा है. (पूरी खबर पढ़े)

 इजराइल-ईरान जंग के बीच गोल्ड की बढ़ी डिमांडः मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध ने ग्लोबल एनर्जी मार्केट को हिलाकर रख दिया है. इससे इन्वेस्टर्स सेफ-हेवन एसेट्स की ओर मुड़ रहे हैं. सोना लगातार पांचवें दिन बढ़ रहा है. सोने की कीमतें 0.8% बढ़कर $5,360 प्रति औंस हो गई हैं. (पूरी खबर पढ़े)

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर सोनिया गांधी का लेखः अमेरिका-इजराइल के ईरान पर साझा सैन्य ऑपरेशन और सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या पर सोनिया गांधी ने लेख लिखा है। इस लेख में सोनिया गांधी ने शिया समुदायों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं जताते हुए मामले में मोदी सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। साथ ही भारत की विदेश नीति को भी कठघरे में खड़े किया है। भारत सरकार की चुप्पी पर निशाना साधते हुए कहा कि ईरान के खिलाफ एकतरफा सैन्य कार्रवाई पर सरकार की चुप्पी उसूलों से पीछे हटने जैसा है। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m