National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (20 मार्च 2026) की खबरों में आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप और मर्डर केस की पीड़िता की मां बीजेपी के टिकट पर लड़ेंगी चुनाव, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप पर सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक, ईरान ने जिस दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला किया उसका 17 प्रतिशत हिस्सा तबाह, मौत की अफवाहों के बीच बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मंदिर कोई उद्योग नहीं, यहां हड़ताल या छंटनी नहीं होती.. सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला प्रमुख रहा।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप और मर्डर केस की पीड़िता की मां बीजेपी के टिकट पर लड़ेंगी चुनाव
West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार देर रात बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। 112 उम्मीदवारों की सूची में कई चौंकाने वाले नाम हैं। इसी बीच कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप और मर्डर केस (RG Kar Medical College rape and murder case) की पीड़िता की मां बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। 19 मार्च को उन्होंने कहा कि वह बीजेपी उम्मीदवार के रूप में बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं। पीड़िता की मां ने कहा कि कल उन्होंने बीजेपी का प्रस्ताव स्वीकार करने और चुनाव लड़ने का फैसला किया क्योंकि वह ममता बनर्जी का शासन खत्म करना चाहती हैं।

300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप पर सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक
सरकार ने अवैध ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 वेबसाइट्स-एप्स को ब्लॉक किया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक अब तक कुल 8400 ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाया जा चुका है। इनमें से करीब 4900 वेबसाइट्स ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लागू होने के बाद ब्लॉक की गई हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक जिन प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई की गई है, वे मुख्य रूप से अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े थे। इनके जरिए बड़े स्तर पर अवैध लेनदेन और जुए को बढ़ावा मिल रहा था।

ईरान ने जिस दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला किया उसका 17 प्रतिशत हिस्सा तबाह
Iran Attack On Qatar Ras Laffan Gas Plant: अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का खामियाजा भारत और भारतीयों (Indians) को झेलना पड़ा है। इसका असर अब और भी व्य़ापक होने वाला है। दरअसल ईरान ने कतर स्थित जिस दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट ‘रास लफान गैस प्लांट’ (LNG gas plant) पर हमला किया था उसका 17 प्रतिशत हिस्सा तबाह हो गया है। इसके तबाह होने से भारत की गैस सप्लाई पर बड़े पैमाने पर असर पडे़गा। क्योंकि देश का 47 फीसदी गैस इसी प्लांट से भारत आ रहा था। ये असर भी कुछ दिन के लिए नहीं बल्कि 5 साल के लिए होगा।

मौत की अफवाहों के बीच बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Benjamin Netanyahu Press Conference: पिछले कई दिनों से जारी मौत की अफवाहों के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मीडिया के सामने आते ही बेंजामिन नेतन्याहू ने के सबसे पहले बोल रहे- ‘मैं जिंदा हूं, ईरान युद्ध में हम जीत रहे हैं। इसके बाद इजराइली पीएम ने अमेरिका को ईरान के साथ युद्ध में घसीटने के आरोपों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खरी-खरी सुना दी। साथ ही कई विषयों पर खुलकर बात रखी।

मंदिर कोई उद्योग नहीं, यहां हड़ताल या छंटनी नहीं होती.. सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
‘उद्योग’ शब्द को लेकर एक बार फिर देश की शीर्ष अदालत में याचिका दायर हुई है. इस बार सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने इसे सुना है और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. यह सुनवाई स्टेट ऑफ यूपी बनाम जय वीर सिंह मामले में हुई है. उधर उद्योग को लेकर एक अन्य केस में सर्वोच्च अदालत की दो न्यायाधीशों जस्टिस अरविन्द कुमार और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले ने स्पष्ट किया कि मंदिर ट्रस्ट उद्योग नहीं हैं. इस आधार पर सर्वोच्च अदालत ने एक एकाउंटेंट की बर्खास्तगी को वैध करार दिया लेकिन उसे 12 लाख रुपये का एकमुश्त मुआवजा देने का आदेश भी दिया.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
पेट्रोल के दाम बढ़े, 2.30 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ: Petrol Price Hike in India: अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के बीच भारत में महंगाई का तड़का लगा है। पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल कंपनियों ने आज से 2.30 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं। हालांकि कंपनियों ने ये दाम सिर्फ प्रीमियम पेट्रोल पर बढ़ाया है। राहत वाली बात यह है कि नॉर्मल पेट्रोल के दाम में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। (पढ़े पूरी खबर)
ईरान-अमेरिका युद्ध पर मोहन भागवत का बयान: ईरान पर अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए हमले को 20 दिन बीत चुके हैं। पेट्रोल और डीजल के साथ ही गैस जैसी ऊर्जा जरूरतों को लेकर दुनिया में अस्थिरता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से मोटा टोल वसूलने का प्लान बनाया है। इसे लेकर दुनियाभर के देशों में बेचैनी की स्थिति बन गई है। इन सबके बीच अब ताजा हालात पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत का बयान आया है। मोहन भागवत ने कहा है कि भारत का उत्थान हो रहा है। विश्व लड़खड़ा रहा है। उन्होंने जंग को लेकर कहा कि आज दुनिया विनाश की ओर बढ़ रही है। युद्ध को समाप्त भारत ही करा सकता है। (पढ़े पूरी खबर)
सोना हुआ और सस्ता, चांदी में भी गिरावट बरकरार: Gold Silver Price Today : देश में सोने की कीमतें लगातार गिर रही हैं। 20 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24-कैरेट सोने की कीमत 1,50,420 प्रति 10 ग्राम थी। मुंबई में कीमत गिरकर 1,50,270 प्रति 10 ग्राम हो गई है। ठीक एक दिन पहले 19 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई थी। कीमत 7,000 या 4.37 प्रतिशत गिरकर 153,300 प्रति 10 ग्राम पर आ गई। (पढ़े पूरी खबर)
ईरान से चल रही जंग में US ने गंवाए 16 विमान: अमेरिका और ईरान के बीच 10 दिन से जारी युद्ध में अमेरिकी सेना को भारी नुकसान हुआ है. अब तक अमेरिका ने कम से कम 16 मिलिट्री एयरक्राफ्ट खो दिए हैं. इसमें 12 ड्रोन और 4 विमान शामिल हैं. एक F35 फाइटर जेट भी क्षतिग्रस्त हुआ है. ख़ास बात है कि, पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर में जब भारत ने एफ-16 विमान को मार गिराया था, तब अमेरिका सरकार ने इसे मानने से इनकार कर दिया था. लेकिन अब डोनाल्ड ट्रंप ने इतना बड़ा नुकसान झेला है, जिसकी गवाह पूरी दुनिया है. (पढ़े पूरी खबर)
नवरात्रि में हरियाणा में मीट बिक्री पर सैनी सरकार सख्त: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन हरियाणा की सैनी सरकार ने राज्यभर में बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं. सरकार ने सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं को अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसी अवैध दुकानों की पहचान कर उन्हें तुरंत बंद कराने को कहा है. प्रशासनिक टीमों को लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके. (पढ़े पूरी खबर)
ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणियों पर दायर हुई याचिका: ब्राह्मण समुदाय को निशाना बनाकर की जा रही विवादित टिप्पणियों के खिलाफ दायर याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने नाराजगी जताई है. न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना ने कहा है कि आपने एक नया शब्द खोज निकाला है ब्राम्हिन फोबिया (Brahmin Phobia). याचिकाकर्ता ने कहा कि यह समुदाय को निशाना बनाकर की जा रही घृणास्पद टिप्पणियों के बारे में है. न्यायमूर्ति नागरत्ना ने कहा कि हम किसी भी समुदाय के खिलाफ घृणास्पद टिप्पणियां नहीं चाहते. (पढ़े पूरी खबर)
रेपिस्ट ज्योतिषी अशोक खरातः बड़े-बड़े नेताओं लेकर सेलिब्रिटीज तक के भविष्य की गणना करने वाला और ग्रह-नक्षत्रों के खेल से लोगों की किस्मत बदलने का दावा करने वाला महाराष्ट्र का चर्चित ज्योतिषी अशोक खरात अब खुद कानून के घेरे में है। नासिक (Nashik Astrologer) में गिरफ्तार अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की गिरफ्तारी से न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है । रेपिस्ट ज्योतिषी के पास से 58 अश्लील वीडियो मिले हैं। साथ ही प्रारंभिक जांच में 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की जानकारी मिली है। (पढ़े पूरी खबर)
ईरान युद्ध पर कांग्रेस में बगावत: Congress Divided On Modi government foreign policy Over Iran-Israel War: अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का आज 21वां दिन है। 21 दिन बाद भी अमेरिका-इजराइल मिलकर ईरान का मनोबल नहीं तोड़ पाए हैं। इसके कारण मिडिल इस्ट में भयंकर लड़ाई चल रही है। वहीं ईरान युद्ध को लेकर भारत में भी जमकर राजनीति हो रही है। कांग्रेस मोदी सरकार की विदेश नीति की आलोचना कर रही है। वहीं दूसरी तरफ खुद पार्टी एकजुट नजर नहीं आ रही है। कुछ नेता मोदी सरकार की विदेश निति का विरोध कर रहे हैं। वहीं कुछ दिग्गज नेता विदेश निति की तारीफ कर रहे हैं। कांग्रेस के दो बड़े नेता शशि थरूर और मनीष तिवारी (Shashi Tharoor and Manish Tewari) ने ईरान युद्ध में मोदी सरकार के रूख को सही बता रहे हैं। (पढ़े पूरी खबर)
ईरान ने अपने 19 साल के रेसलिंग स्टार को फांसी पर लटकाया: ईरान ने 19 साल के उभरते हुए इंटरनेशनल रेसलिंग स्टार सालेह मोहम्मदी को गुरुवार सुबह ईरान सरकार ने गुपचुप तरीके से फांसी पर लटका दिया है. सालेह पर जनवरी में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान दो पुलिस अधिकारियों की हत्या का आरोप था. खबरों के मुताबिक, मोहम्मदी पर ‘ईश्वर के विरुद्ध शत्रुता’ (मोहारेबेह) का आरोप लगाया गया था और प्रदर्शनों में भाग लेने वाले दो अन्य लोगों – मेहदी गसेमी और सईद दाऊदी – के साथ उन्हें फाँसी दे दी गई. ईरान इंटरनेशनल के अनुसार, इन तीनों पर 8 जनवरी को पवित्र शहर क़ोम में हुए प्रदर्शनों के दौरान “दो पुलिस अधिकारियों पर चाकू और तलवार से हमला करने” का आरोप था. इस फांसी के बाद ईरान की जेलों में बंद अन्य एथलीटों की जान पर भी खतरा मंडराने लगा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी आक्रोश देखा जा रहा है. (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

