National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (19 मार्च 2026) की खबरों में Sensex में 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट; कंगना रनौत बोलीं- राहुल गांधी टपोरी हैं; दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर ईरान का हमला; अमेरिका हटा सकता है ईरान के तेल पर से सैंक्शन प्रमुख रहा।

1. Sensex में 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट
19 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. BSE सेंसेक्स में लगभग 2200 अंकों (2.35%) की भारी गिरावट आई. यह लुढ़ककर 74,869 के स्तर पर आ गया. वहीं, निफ्टी 50 भी 532 अंकों (2.23%) की गिरावट के साथ 23,238 के स्तर पर टिके रहने के लिए संघर्ष कर रहा है.. महज पांच मिनट के अंदर ही दलाल स्ट्रीट में एक जबरदस्त भूचाल आ गया, जिसने निवेशकों की मेहनत की कमाई के 8 लाख करोड़ रुपए डुबो दिए. ईरान और अमेरिका के बीच भू-राजनीतिक तनाव के अचानक बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतें आसमान छूने लगी हैं.

2. कंगना रनौत बोलीं- राहुल गांधी टपोरी हैं
बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा जुबानी हमला बोला है। कंगना रनौत ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बर्ताव की कड़ी आलोचना की है। कंगना रनौत ने कहा कि उन्हें बात करने की तमीज नहीं है। राहुल गांधी टपोरी की तरह आते हैं, तू-तड़ाक करते हैं। उनके आते ही महिला सांसद असहज महसूस करती हैं।

3. दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर ईरान का हमला
अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध अब ऑयल और गैस वॉर (Oil and Gas War) बन गया है। यूएस-इजरायल ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं। इसके जवाब में ईरान खाड़ी देशों के ऑयल और गैस ठिकानों पर हमले कर रहा है। ईरान ने बुधवार रात को कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट ‘रास लफान गैस प्लांट’ (Ras Laffan) पर मिसाइल हमला किया। हमले के बाद वहां आग लग गई और काफी नुकसान हुआ, जिसे काबू करने के लिए तुरंत इमरजेंसी टीमें भेजी गईं।

4. अमेरिका हटा सकता है ईरान के तेल पर से सैंक्शन
मिडिल ईस्ट में जारी भीषण युद्ध और आसमान छूती तेल की कीमतों के बीच अमेरिका ने एक ऐसा कदम उठाने का इशारा दिया है, जो पूरी दुनिया के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने ऐलान किया है कि अमेरिका जल्द ही ईरानी तेल टैंकरों से प्रतिबंध हटा सकता है, इसमें ट्विस्ट ये है कि सैंक्शन उन्हीं टैकर्स से हटेगा जो जंग के बीच फिलहाल समंदर में फंसे हुए हैं. ये फैसला ईरान के प्रति नरमी नहीं, बल्कि दुनिया भर में बेकाबू होती तेल की कीमतों को काबू में करने के लिए एक मजबूरी के तौर पर देखा जा रहा है. इधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐलान किया है कि वह ईरान में सेना की तैनाती पर कोई विचार नहीं कर रहे हैं.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कीः पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने 111 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने ये दूसरी सूची जारी की है जिसमें, कुछ फेरबदल भी सामने आई है। भाजपा नेता रेखा पात्रा को पार्टी संदेशखली से चुनाव नहीं लड़ा रही है, रेखा पात्रा को हिंगलगंज से चुनाव मैदान में उतारा गया है। पूर्व गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक को माथाभांगा से चुनाव मैदान में उतारा गया है। पूर्व सांसद अर्जुन सिंह को नोआपारा से चुनाव मैदान में उतारा गया है। (पूरी खबर पढ़ें)
पीएम मोदी ने की 24 घंटे में चार देशों के नेताओं से बातः पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटों के अंदर चार महत्वपूर्ण विश्व नेताओं से फोन पर गहन चर्चा की। बुधवार रात कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह से बातचीत के बाद गुरुवार को ओमान के सुल्तान हाइथम बिन तारिक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से बात हुई। इन सभी वार्ताओं में शांति बहाली, तनाव कम करने और कूटनीति की प्रधानता पर बल दिया गया। (पूरी खबर पढ़ें)
रेपिस्ट ज्योतिषी अशोक खरात पर सनसनीखेज खुलासाः नासिक के रेपिस्ट ज्योतिषी अशोक खरात पर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। खुद को नेवी का रिटायर्ड कैप्टन कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट और अंकशास्त्री बताने वाला अशोक खरात महिलाओं के सिर पर तांबे का बर्तन रखवाता फिर रेप करता था। पहले धार्मिक अनुष्ठान का झांसा देकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। फिर उसके बाद गंदा खेल खेलता था। ये खुलासा 35 साल की पीड़िता ने किया है। पुलिस को उसके पास से 58 वीडियो मिले हैं, जिनमें कई चौंकाने वाले खुलासों की आशंका है। (पूरी खबर पढ़ें)
ट्रंप की जिद ने अमेरिकियों को कर्ज में डुबोयाः ईरान के साथ जंग जितना अमेरिका ने सोचा था उससे ज्यादा लंबी खिंच गई. एक अमेरिकी के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर जो केंट ने भी ट्रंप के फैसले को लेकर अपना इस्तीफा ये कहते हुए दे दिया कि, ईरान पर हमला इजराइल के दबाव में किया गया है. इसकी कोई जरुरत नहीं थी. इस बीच अमेरिका का कर्ज बुधवार (18 मार्च) को 39 ट्रिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया है. यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका-इजरायल का ईरान के साथ युद्ध शुरू हुए कुछ ही हफ्ते बीते हैं. (पूरी खबर पढ़ें)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

