National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (5 मार्च 2026) की खबरों में टी-20 वर्ल्डकप: भारत फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया; सुखोई-30 फाइटर जेट असम में लापता;  पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस का इस्तीफा; जंग रोकने अमेरिका और इजरायल के सामने झुका ईरान प्रमुख रहा।

1. टी-20 वर्ल्डकप: भारत फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया

आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार (5 मार्च) को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ यह मुकाबला आखिरी ओवर तक गया, जहां भारतीय टीम ने सात रनों से रोमांचक जीत हासिल की। अब फाइनल में भारतीय टीम का सामना 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगा। न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया था।

पढ़े पूरी खबर…..

2. सुखोई-30 फाइटर जेट असम में लापता

असम में गुरुवार को एक चिंताजनक घटना सामने आई जब Indian Air Force के एक अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI का रडार से अचानक संपर्क टूट गया। अधिकारियों के अनुसार विमान नियमित उड़ान पर था, लेकिन कुछ समय बाद ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ उसका संपर्क समाप्त हो गया।अनहोनी की आशंका के बीच असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। विमान इसी इलाके में रडार से अचानक गायब हो गया था।

पढ़े पूरी खबर…..

3. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस का इस्तीफा

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं लद्दाख के LG कवींद्र गुप्ता ने भी इस्तीफा दिया है। दोनों के इस्तीफे के कारण अभी सामने नहीं आए हैं। आनंद बोस दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वह साढ़े 3 साल से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा- मैंने राजभवन में पर्याप्त समय गुजार लिया है।

पढ़े पूरी खबर…..

4. जंग रोकने अमेरिका और इजरायल के सामने झुका ईरान

अमेरिका और इजराइल से जंग के बीच ईरान ने बड़ा ऐलान किया है. ईरान के उप विदेश मंत्री खातिबजेद ने तेहरान से न्यूक्लियर प्रोग्राम खत्म करने की पेशकश की है. खातिबजेद का कहना है कि अमेरिका अगर हमें एक अच्छा प्रस्ताव देता है तो हम अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम खत्म कर लेंगे. स्काई न्यूज अरबिया ने खातिबजेद के हवाले से यह रिपोर्ट प्रकाशित की है. यह पहली बार है, जब आधिकारिक तौर पर ईरान ने अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम पूरी तरह से खत्म करने की पेशकश की है. ईरान समझौते के तहत अब तक सिर्फ यूरेनियम संवर्धन को कम करने की बात करता रहा है, लेकिन अब उसने पहली बार पूरे परमाणु कार्यक्रम को ही खत्म करने की पेशकश की है.

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

समझौतावादी प्रधानमंत्रीः राहुल गांधी के निशाने पर पीएम मोदीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया का संघर्ष भारत के घर तक पहुंच गया है, लेकिन उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने आगे कहा कि जहां देश को एक स्थिर नेतृत्व की जरूरत है, वहीं उसे एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिसने समझौता कर लिया है और हमारी रणनीतिक स्वायत्तता को त्याग दिया है। राहुल ने कहा कि दुनिया एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुकी है और आगे कठिन परिस्थितियां आने वाली हैं। (पूरी खबर पढ़े)

PM मोदी की लीडरशिप के मुरीद हुए फिनलैंड के राष्ट्रपतिः इजरायल-ईरान के बीच भीषण सैन्य संघर्ष के बीच फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब भारत के दौरे पर हैं। अलेक्जेंडर स्टब 4 मार्च से 7 मार्च तक भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जॉइंट प्रेस ब्रीफिंग की। उन्होंने पीएम मोदी की लीडरशिप की जमकर तारीफ की। (पूरी खबर पढ़े)

कनाडा में खालिस्तान विरोधी सोशल मीडिया स्टार नैंसी ग्रेवाल की चाकुओं से गोदकर हत्याः कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ बोलने के लिए जानी जाती थीं। पुलिस ने बताया कि 4 मार्च को रात करीब 9.30 बजे से उनको नैंसी पर हमले की खबर मिली। पुलिस अधिकारी ग्रेवाल को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां चोटों की वजह से उनकी मौत हो गई। पुलिस को खालिस्तानी कट्टरपंथियों पर इस हत्या का शक है। हालांकि अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। नैंसी ग्रेवाल भारत के लुधियाना में पैदा हुई थीं। (पूरी खबर पढ़े)

बहरीन में ईरान-इजराइल-अमेरिका के जंग बीच फंसे 100 से ज्यादा भारतीयः ईरान-इजराइल तनाव के बीच बहरीन में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई तेलुगु परिवार वहां फंस गए हैं. 24 फरवरी को पर्यटक वीजा पर चार दिन के टूर के लिए पहुंचे ये लोग अब बहरीन  की राजधानी माना में होटल और अपार्टमेंट में रुके हुए हैं. अचानक हालात बिगड़ने के बाद फ्लाइट्स रद्द हो गईं, एयरस्पेस बंद कर दिया गया और एयरपोर्ट पर मिसाइल अलर्ट के बाद चेक-इन काउंटर तक बंद कर दिए गए. इससे सैकड़ों भारतीयों की वापसी रुक गई है. (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m