National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (23 मार्च 2026) की खबरों में ट्रंप और मोदी ने मध्य-पूर्व संकट पर चर्चा की; ईरान युद्ध पर पीएम मोदी बोले- आने वाला समय मुश्किलों भरा; धर्म परिवर्तन करने पर खत्म हो जाएगा अनुसूचित जाति/जनजाति का दर्जा; सोना-चांदी की कीमतों में क्रैश का सिलसिला जारी प्रमुख रहा।

1. ट्रंप और मोदी ने मध्य-पूर्व संकट पर चर्चा की
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व में चल रही स्थिति पर चर्चा की और होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने के महत्व पर जोर दिया. यह जानकारी भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दी.

2. ईरान युद्ध पर पीएम मोदी बोले- आने वाला समय मुश्किलों भरा
ईरान युद्ध (Iran War) संकट पर पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने युद्ध के भारत पर प्रभाव और पश्चिम एशिया के हालात पर राज्यसभा में 21 मिनट बोले। पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध जारी रहा तो इसके गंभीर दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। इसमें राज्यों का सहयोग जरूरी है। टीम इंडिया की तरह काम करने होगा। एक दिन पहले पीएम ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी थी।

3. धर्म परिवर्तन करने पर खत्म हो जाएगा अनुसूचित जाति/जनजाति का दर्जा
धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अब धर्म परिवर्तन (Religion change) करने पर अनुसूचित जाति (schedule Cast) और जनजाति का दर्जा खत्म हो जाएगा। देश के शीर्ष न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए कहा कि कहा कि कोई भी व्यक्ति जो हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म को मानता है, उसे अनुसूचित जाति का सदस्य नहीं माना जा सकता। किसी अन्य धर्म में कन्वर्ट करने से अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त हो जाएगा।

4. सोना-चांदी की कीमतों में क्रैश का सिलसिला जारी
सोना-चांदी की कीमतों के क्रैश (Gold-Silver Rate Crash) होने का सिलसिला जारी है. ट्रंप के ईरानी एनर्जी साइट्स पर अटैक के प्लान को पांच दिन के लिए टालने के ऐलान के बाद कीमती धातुओं का भाव भर-भराकर टूटा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर मंगलवार को चांदी पिछले बंद की तुलना में करीब 4.5 फीसदी या 11,000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई और इस ताजा गिरावट के बाद अब अपने हाई लेवल से 1 Kg Silver Price 2.06 लाख रुपये से ज्यादा कम है.
आज के प्रमुख इवेंट्स
- केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया संकट पर आज शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर सकते हैं, लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने कहा कि वह इस बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि उन्हें एक कार्यक्रम के सिलसिले में केरल जाना है।
- छत्तीसगढ़ में पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन शुरू होगा। 10 दिन तक चलने वाले गेम्स में देश भर से लगभग 3,800 एथलीट नौ खेलों में हिस्सा लेंगे।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
हरीश राणा को मिली इच्छामृत्युः हरीश राणा ने 31 साल की उम्र में एम्स में अंतिम सांस ली। हरीश राणा 13 साल से कोमा में थे। भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले हरीश राणा पहले व्यक्ति थे। भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया. वे 2013 से कोमा में थे और पिछले 13 वर्षों से लाइफ सपोर्ट सिस्टम के सहारे थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की. (पूरी खबर पढ़े)
सुप्रीम कोर्ट बोला- सेना में महिला अफसर स्थायी कमीशन की हकदारः सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में भारतीय सेना (Indian Army) की महिला अधिकारियों को एक बड़ी राहत दी है। देश के शीर्ष न्यायालय सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार फैसला सुनाते हुए कहा कि आर्मी, नेवी और एयर फोर्स की महिला शॉर्ट सर्विस कमीशन (Short Service Commission-SSC) अफसर, जिन्हें परमानेंट कमीशन नहीं मिला अब उन्हें पूरी पेंशन मिलेगी। कोर्ट ने कहा कि महिला अफसरों को स्थायी कमीशन न देना उनकी योग्यता की कमी नहीं, बल्कि व्यवस्था में मौजूद भेदभाव का नतीजा था। (पूरी खबर पढ़े)
बंगाल में TMC लगातार चौथी बार बना सकती है सरकारः पश्चिम बंगाल सहित 4 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनावों की घोषणा हो चुकी है। बंगाल चुनावों को लेकर लगभग सभी दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है। चुनावों से पहले जानिए क्या कहता है ओपिनियन पोल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ओपिनियन पोल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) एक बार फिर से प्रचंड बढ़त मिलती दिख रही है, जिसमें पार्टी को 184–194 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भारतीय जता पार्टी (BJP) 98–108 सीटों पर सिमटती दिख रही है. (पूरी खबर पढ़े)
डोनाल्ड ट्रंप के शांति ऐलान के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ईरानः मेरिका-इज़रायल और ईरान युद्ध के 24 दिन पूरे हो गए हैं। अमेरिका-इज़रायल के सामने ईरान ने झुकने से साफ इनकार कर दिया है और दोनों देशों के हमले का करारा जवाब दे रहा है। युद्ध अरबों रुपये खर्च होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के तेवर अब ढीले पड़ रहे हैं। ट्रंप अब ईरान के साथ बात करने और शांति की बातें कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर प्रस्तावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का ऐलान किया है। ट्रंप के शांति ऐलान के बाद भी ईरान ने अमेरिका-इजराइल के सामने झुकने से साफ इनकार कर दिया है। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

