National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (3 फऱवरी 2026) की खबरों में ट्रंप ने भारत पर से टैरिफ घटाया; राहुल बोले- चीनी टैंक लद्दाख सीमा पहुंचे, राजनाथ ने टोका; ममता का बयान- चुनाव आयुक्त झूठा और अहंकारी; शेख हसीना को 10 साल की सजा प्रमुख रहा।

1. ट्रंप ने भारत पर से टैरिफ घटाया
भारत और अमेरिका को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत पर से 25% टैरिफ घटाकर 18% कर दिया है. राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी घोषणा की है. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा की भारत रूस से तेल खरीदी बंद करेगा. अमेरिका के इस फैसले के बाद अब भारत पर सिर्फ 18 % टैरिफ ही लगा है. जानकारी के अनुसार ट्रम्प ने पीएम मोदी से फोन पर बात की थी जिसके बाद यह फैसला लिया गया है. ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ की और उन्हे अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत अब ज्यादा तेल वेनेजुएला से खरीदेगा.

2. राहुल बोले- चीनी टैंक लद्दाख सीमा पहुंचे, राजनाथ ने टोका
संसद के बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी से हो चुकी है और आज सत्र के चौथे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने डोकलाम का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने डोकलाम पर आर्मी चीज नरवाल को कोट किया जिसके बाद सदन में भारी हंगामा हो गया। राहुल को तुरंत रोकते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल देश को गुमराह न करें। गृहमंत्री अमित शाह ने भी राहुल के बयान पर आपत्ति जताई । उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री के बयान पर भरोसा करें। इस भारी हंगामे के बाद सदन को 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

3. ममता बोलीं- चुनाव आयुक्त झूठा और अहंकारी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव आयोग के ऑफिस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की है. इसके बाद उन्होंने बयान जारी कर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. टीएमसी के मीडिया बयान के अनुसार, एक 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के मुख्यालय में गया. इस प्रतिनिधिमंडल में ममता बनर्जी, टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, पार्टी सांसद कल्यान बनर्जी और SIR प्रक्रिया से प्रभावित 12 परिवारों के सदस्य शामिल थे.

4. शेख हसीना को 10 साल की सजा
बांग्लादेश की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सरकारी हाउसिंग प्रोजेक्ट में जमीन के आवंटन में कथित अनियमितताओं से जुड़े 2 अलग-अलग भ्रष्टाचार के मामलों में 10 साल जेल की सजा सुनाई है। सरकारी न्यूज एजेंसी BSS की रिपोर्ट के अनुसार, ढाका स्पेशल जज कोर्ट-4 के जज रबीउल आलम ने फैसला सुनाते हुए हसीना को कुल 10 साल की जेल की सजा दी। हर मामले में 5-5 साल की।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
संसद के बाहर राहुल गांधी बोले- मुझे बोलने नहीं दिया जा रहाः बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जब डोकलाम का मुद्दा उठाया तो जमकर हंगामा मच गया. पहले दोपहर तीन बजे फिर शाम चार बजे तक सदन को स्थगित किया गया था और अब मंगलवार को दोपहर 12 बजे कर स्थगित कर दिया गया है. कांग्रेस का आरोप है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राहुल को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है. कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा पर बहस की मांग कर रही है. (पूरी खबर पढ़े)
हिमंता बिस्वा सरमा के ‘मियां’ वाले बयान के खिलाफ SC पहुंचा जमीयतः जमीयत उलमा ए हिंद ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के हालिया सार्वजनिक बयानों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। संगठन ने इन बयानों को सांप्रदायिक, विभाजनकारी और संविधान की भावना के खिलाफ बताया है। यह याचिका जमीयत के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के जरिए दाखिल की गई है, जिसमें संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के लिए सख्त और लागू करने योग्य दिशानिर्देश तय करने की मांग की गई है, ताकि किसी भी समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए सार्वजनिक पदों का दुरुपयोग न हो। (पूरी खबर पढ़े)
भारत-EU डील से खतरे में पाकिस्तान की 1 करोड़ नौकरियां : भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) से पाकिस्तान में 1 करोड़ नौकरियां खतरे में हैं। उसे अरबों डॉलर के नुकसान का भी डर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने इस समझौते को लेकर गुरुवार को कहा कि वह EU के अधिकारियों के संपर्क में है। वो ये समझने की कोशिश कर रहा है कि भारत-EU FTA का उसके निर्यात पर क्या असर पड़ेगा। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व वाणिज्य मंत्री गोहर एजाज ने सोशल मीडिया पर लिखा- EU के साथ पाकिस्तान का ‘जीरो-टैरिफ हनीमून’ खत्म हो गया है और करीब एक करोड़ नौकरियां खतरे में हैं। सरकार उद्योगों को सस्ती बिजली, कम टैक्स और आसान कर्ज दे, ताकि वे दूसरे देशों की इंडस्ट्री से मुकाबला कर सकें। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


