National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (5 अप्रैल 2026) की खबरों में ट्रंप की धमकी- ईरान को नरक बना दूंगा; पीएम मोदी ने धुरंधर मूवी का जिक्र कर कांग्रेस पर साधा निशाना; पाकिस्तान की भारत को धमकी- इस बार कोलकाता तक हमला करेंगे; राघव चड्ढा बोले- पिक्चर अभी बाकी है प्रमुख रहा।

1. ट्रंप की धमकी- ईरान को नरक बना दूंगा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को बास्टर्ड कहते हुए होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोलने पर बड़ा हमला करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज नहीं खोला तो वो उसे नरक बना देंगे। उन्होंने ईरान में पावर प्लांट और पुलों पर हमला करने की भी बात कही। रविवार को ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान में मंगलवार को पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होगा यानी हमला होगा। ईरान होर्मुज स्ट्रेट खोले दे, नहीं तो नरक जैसे हालात में पहुंच जाएगा।

2. पीएम मोदी ने धुरंधर मूवी का जिक्र कर कांग्रेस पर साधा निशाना
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ का जिक्र अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केरल के तिरुवल्ला में आयोजित एनडीए की बड़ी रैली को संबोधित करते हुए किया है। उस रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों पर जोरदार हमला बोला। पीएम मोदी ने खासतौर पर तीन फिल्मों ‘धुरंधर’, ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर विपक्ष पर झूठा नैरेटिव फैलाने का आरोप लगाया।

3. पाकिस्तान की भारत को धमकी- इस बार कोलकाता तक हमला करेंगे
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को सियालकोट में पत्रकारों से बात करते हुए भारत को खुली धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर भारत कोई फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन (छिपकर हमला) करता है, तो इस बार संघर्ष सिर्फ सीमा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कोलकाता तक पहुंच सकता है। ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि भारत अपने लोगों या हिरासत में बंद पाकिस्तानियों का इस्तेमाल करके झूठा ड्रामा रचने की योजना बना रहा है। ऐसा हुआ तो पिछले साल के मुकाबले इस बार भारत को और ज्यादा शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा। आसिफ ने आगे ये भी कहा कि भारत शवों को कहीं रखकर पाकिस्तान पर आतंकवाद का आरोप लगाया जा सकता है, लेकिन उन्होंने (भारत ने) इस दावे के लिए कोई सबूत नहीं दिया।

4. राघव चड्ढा बोले- पिक्चर अभी बाकी है
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और उनकी पार्टी के बीच मतभेद अब खुलकर धरातल पर आ गया है। आम आदमी पार्टी के कई नेता ने अपने ही पार्टी के नेता राघव चड्ढा पर कई आरोप लगाए। वहीं राघव चड्ढा भी पलटवार कर रहे हैं। इस बीच पंजाब के मुद्दे न उठाने के आरोपों पर उन्होंने वीडियो जारी कर जवाब दिया है। आरोपों के बीच पंजाब के मुद्दों पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि- पिक्चर अभी बाकी है…
आज के प्रमुख इवेंट्स
- आबकारी नीति कथित घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल दिल्ली हाईकोर्ट में पेश होकर अपनी दलील रखेंगे। 2 जनवरी को दिल्ली के ट्रायल कोर्ट ने केजरीवाल को बरी कर दिया था।
- BJP के स्थापना दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह केरलम के तिरुअनंतपुरम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
पाकिस्तान का नामोनिशान नक्शे से मिट जाएगाः पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ द्वारा कलकत्ता पर हमले की धमकी दिए जाने पर बीजेपी नेता आरपी सिंह ने पलटवार किया है। बीजेपी नेता ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री पर जोरदार हमले करते हुए कहा कि इससे पहले पाकिस्तान का नामोनिशान नक्शे से मिट जाएगा। (पूरी खबर पढ़े)
कांग्रेस का आरोप: CM हिमंत विश्व सरमा की पत्नी के पास 3 विदेशी पासपोर्टः कांग्रेस ने रविवार को एक बड़ा आरोप लगाते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुयान सरमा पर गंभीर सवाल उठाए। पार्टी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री की पत्नी के पास विदेशी पासपोर्ट हैं और उनके विदेशों में व्यावसायिक हित भी मौजूद हैं। खेड़ा ने यह भी दावा किया कि रिनिकी भुयान सरमा अमेरिका में स्थित एक कंपनी से जुड़ी रही हैं और वहां व्यावसायिक गतिविधियाँ संचालित कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में ऐसे कारोबारी हितों के विवरण कई गंभीर चिंताएँ पैदा करते हैं। (पूरी खबर पढ़े)
TMC के उर्दू में जारी मेनिफेस्टो पर भड़के गिरिराज सिंहः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उर्दू में अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया है। जिसके बाद वहां सियासी वाक युद्ध छिड़ गया है। भाजपा ने इसे भुनाते हुए सीएम ममता के इस कदम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा ने टीएमसी पर भाषाई और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि यह एजेंडा शरिया कानून से जुड़ा हुआ है और पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश जैसा बनाने की एक सोची-समझी योजना के तहत काम किया जा रहा है। (पूरी खबर पढ़े)
ईरान में फंसे अपने पायलट का अमेरिकी सेना ने रेस्क्यू कियाः पिछले 24 घंटों से जारी अनिश्चितता के बाद आखिरकार अमेरिका ने अपने उस पायलट का रेस्क्यू ऑपरेशन सफलता पूर्वक करने में कामयाबी हासिल कर ली है. अमेरिकी सेना ने अपने उस अफसर को खोज निकाला है, जो ईरान में मार गिराए गए F-15E ईगल के बाद लापता हो गया था. इस ऑपरेशन ने एक बार साबित कर दिया कि अमेरिकी मिलिट्री इस तरह के ऑपरेशन को कैसे सफलतापूर्वक अंजाम देती है. खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी फौज की खूब तारीफ की है. अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू किया गया पायलट सेफ है और उसे सुरक्षित ईरान से निकाल लिया गया है (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

