National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (04 फरवरी 2026) की खबरों में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जैश के 2 आतंकी ढेर, देवेंद्र फडणवीस पर भड़के शरद पवार, कश्मीर में रेलवे परियोजनाओं पर ब्रेक, DRDO ने रैमजेट तकनीक का किया सफल परीक्षण, ट्रेड डील के बाद भारत-अमेरिका के बीच बड़ी मीटिंग प्रमुख रहा।

1 जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जैश के 2 आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि कल से मुठभेड़ जारी थी, जिसमें एक आतंकवादी को गोली लग गई थी। इसके बाद दोनों आतंकवादी गुफा में छिपकर बैठे हुए थे, जिन्हें सुरक्षाबलों ने आज मार गिराया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इलाके में अभी भी सेना का तलाशी अभियान जारी है।

2 देवेंद्र फडणवीस पर भड़के शरद पवार
Sharad Pawar got Angry On Cm Devendra Fadnavis: एनसीपी विलय के मुद्दे पर एक बार फिर शरद पवार का बड़ा बयान सामने आया है। शरद पवार ने इस मुद्दे को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस पर भड़कते हुए हमला बोला है। शरद पवार ने कहा है कि विलय की बातचीत में देवेंद्र फडणवीस नहीं थे तो इसलिए इस मुद्दे पर उन्हें बोलने का हक नहीं है।

3 कश्मीर में रेलवे परियोजनाओं पर ब्रेक
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को घोषणा की कि दक्षिण कश्मीर से गुजरने वाली प्रस्तावित रेलवे परियोजनाओं को रोक लगा दिया गया है। इस फैसले के पीछे रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण में सेब के बागों को नुकसान पहुंचना बताया जा रहा है। सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने इस घोषणा पर खुशी जाहीर की है।

4 DRDO ने रैमजेट तकनीक का किया सफल परीक्षण
India Successfully Test SRFDR Ramjet Missile Technology: भारत ने एडवांस मिसाइल टेक्नोलॉजी में ऊंची छलांग लगाई है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डीआरडीओ (DRDO) ने सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (SFDR) तकनीक का सफल परीक्षण किया है। ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में हुए इस परीक्षण से भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास रैमजेट संचालित मिसाइल क्षमता है। यह ऐसी क्षमता है जिसे दुनिया में बहुत कम देश ही हासिल कर पाए हैं।

5 ट्रेड डील के बाद भारत-अमेरिका के बीच बड़ी मीटिंग
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर मुहर लगने के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S Jaishankar) ने मंगलवार (4 फरवरी) को अमेरिका की हाई-प्रोफाइल यात्रा की शुरुआत की। दौरे के पहले ही दिन उन्होंने अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट (Scott Bessent) और विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) से लगातार दो अहम बैठकें कीं। इन बैठकों में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, ऊर्जा, परमाणु सहयोग, रक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स और तकनीक जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
SIR को लेकर SC में बोली ममता बनर्जी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ खुद अपनी दलील देने सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं और कोर्ट में अपनी बात रखी। एसआईआर प्रक्रिया को चुनौती देते हुए भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में दायर याचिका के मामले में आज सुनवाई हुई। इस याचिका की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ कर रही है और कोर्ट ने इस मामले में चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया और मामले की अगली सुनवाई अब सोमवार को होगी। मामले में सुनवाई करते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि हम सोमवार को सुनवाई करेंगे । चुनाव आयोग ममता बनर्जी की याचिका पर जवाब दे। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब देने को कहा है। सोमवार को अगली सुनवाई होगी। (पढ़े पूरी खबर)
क्या है ‘कोरियन लवर’ गेम: गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ स्थित भारत सिटी में देर रात ऐसी घटना हुई जिसने पूरे देश को हतप्रभ कर दिया. यहां रात करीब 2:30 बजे निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) नाम की तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से छलांग लगा दी. चेतन कुमार की ये तीनों बेटियां ‘कोरियन लवर’ नामक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेम की आदी थीं. शुरुआती जांच में इस जानलेवा गेम की लत को ही सामूहिक आत्महत्या की वजह माना जा रहा है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों से पूछताछ और मोबाइल फोन की डिजिटल जांच शुरू कर दी है. (पढ़े पूरी खबर)
महाराष्ट्र पुलिस ने X को भेजा नोटिस: Maharashtra Police Notice to X: महाराष्ट्र पुलिस ने ‘एक्स’ को नोटिस भेजकर ‘गजब भाउ’ नामक अकाउंट को निष्क्रिय करने को कहा है। इस अकाउंट से सीएम फडणवीस की दावोस यात्रा पर व्यंग्यात्मक पोस्ट की गई थी। अब महाराष्ट्र की साइबर पुलिस ने इस अकाउंट को डिलिट करने के लिए नोटिस दिया है। (पढ़े पूरी खबर)
11 फरवरी को हो सकता है BMC मेयर का चुनाव: मुंबई मेयर के चुनाव का दिन तय हो गया है। 7 फरवरी को नामांकन किया जाएगा और 11 फरवरी को चुनाव होगा। उप महापौर का चुनाव भी उसी दिन होगा। बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी की देखरेख में चुनाव कराया जाएगा। अगली बैठक में समिति सदस्यों के नामों का ऐलान किया जा सकता है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के हाल में हुए चुनावों के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मुंबई का अगला मेयर कौन होगा. अब ये इंतजार खत्म होने वाला है. चुनाव के करीब एक महीने बाद 11 फरवरी को मुंबई को नया मेयर मिलेगा. मंगलवार (3 फरवरी) को अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी. (पढ़े पूरी खबर)
बलूचिस्तान की सुरक्षा करने में सक्षम नहीं: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पहली बार खुलकर यह स्वीकार किया है कि पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान की सुरक्षा करने में सक्षम नहीं है. उन्होंने माना कि हाल के दिनों में बढ़े आतंकी और विद्रोही हमलों के बीच सेना को गश्त और नियंत्रण करने में भारी परेशानी हो रही है. उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों ने कई बड़े और खतरनाक हमले किए हैं. ख्वाजा आसिफ का यह बयान पाकिस्तान की हताशा को जाहिर करता है. (पढ़े पूरी खबर)
भारत-अमेरिका ट्रेड डील कैरोलिन लीविट का बयान: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली ने रूस से तेल (Russia Oil) आयात बंद करने और अमेरिका से तेल की खरीद बढ़ाने के लिए कमिटमेंट किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बीच सीधी बातचीत के बाद भारत रूसी तेल की खरीद बंद करने जा रहा है। (पढ़े पूरी खबर)
तानाशाह गद्दाफी के बेटे का मर्डर: लीबिया के पूर्व तानाशाह कर्नल मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. गोली किसने और क्यों मारी, यह अभी साफ नहीं है. लेकिन यह बात तो तय है कि कभी कुख्यात पिता का उत्तराधिकारी माना जाने वाला सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी अब इस दुनिया में नहीं. उसके पास कोई आधिकारिक पद नहीं था. इसके बावजूद सैफ को अपने निरंकुश पिता के बाद इस तेल समृद्ध उत्तरी अफ्रीकी देश में सबसे पावरफुल व्यक्ति के रूप में देखा जाता था. मुअम्मर गद्दाफी ने चार दशकों से अधिक समय तक लीबिया पर शासन किया था. (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


