National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (3 फऱवरी 2026) की खबरों में मणिपुर के 13वें सीएम होंगे युमनाम खेमचंद; अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर संसद में भारी हंगामा; राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला को लिखी चिट्ठी; WhatsApp को सुप्रीम कोर्ट की दो टूक प्रमुख रहा।

1. मणिपुर के 13वें सीएम होंगे युमनाम खेमचंद
युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के नए सीएम होंगे. उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है. खेमचंद मेतई सुमदाय से आते हैं. सिंगजामेई विधानसभा सीट से विधायक चुने जाने के साथ ही वो इंजीनियर रहे हैं. 62 साल से खेमचंद सिंह बीरेन सरकार में नगर प्रशासन और आवास विभाग के मंत्री थे. उनका सियासी रसूख इस बात से समझा जा सकता है कि वो2022 में सीएम पद के दावेदार थे. खेमचंद संघ के करीबी माने जाते हैं.

2. अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर संसद में भारी हंगामा
संसद के बजट सत्र का 5वां दिन है, जिसमें राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा होनी है. लेकिन आज भी सदन में विपक्ष के द्वारा हंगामा किया गया है. गौरतलब है कि राहुल गांधी ने सोमवार को सदन में चीन का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ था और राहुल गांधी की स्पीच के दौरान ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी. इसके बाद हंगामे को बढ़ता देख सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था. इसके अलावा विपक्ष भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर विपक्ष हंगामा कर रहा है. कुछ विपक्षी नेताओ ने हंगामा करते हुए स्पीकर के ऊपर पर्चे फाड़कर फेंक दिए, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है. कुल 8 विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है. फिलहाल हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

3. राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला को लिखी चिट्ठी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर सदन में बोलने से रोकने को परंपरा का उल्लंघन बताया। कांग्रेस ने इस पत्र को शेयर किया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर राहुल गांधी के पत्र को शेयर करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा के एक अहम मामले को उठाने के विपक्ष के नेता के अधिकार से वंचित करने के संबंध में लिखा है।

5. WhatsApp को सुप्रीम कोर्ट की दो टूक
सुप्रीम कोर्ट ने WhatsApp और Meta से डेटा शेयरिंग पर स्पष्ट हलफनामा मांगा है. भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने यूजर प्राइवेसी को सर्वोपरि बताया. उन्होंने मेटा की इस पॉलिसी को भ्रामक और आम लोगों के लिए समझने में कठिन बताया है. सीजेआई ने व्हाट्सएप और मेटा को हलफनामा दाखिल करने को कहा है, जिसमें यह लिखा हो कि वे डेटा साझा नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हलफनामा दाखिल नहीं किया गया तो मामला खारिज कर दिया जाएगा. इसके अलावा आदेश नहीं मानने पर मेटा को केस खारिज की चेतावनी दी गई है.
आज के प्रमुख इवेंट्स
- पश्चिम बंगाल में SIR के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हो सकती है। इस सुनवाई में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल हो सकती हैं।
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका दौरे पर हैं। आज वॉशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात करेंगे।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर PM मोदी का बड़ा बयानः भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पूरा हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इसका ऐलान किया है। इसके बाद मंगलवार को एनडीए की संसदीय दल की बैठक का आयोजन किया गया यहां पीएम मोदी का सम्मान किया गया। संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील का जिक्र किया और कहा कि इस सदी की सबसे बड़ी घटना भारत का सेंटर स्टेज पर आना है। (पूरी खबर पढ़े)
अमेरिका संग ट्रेड डील में कृषि और डेयरी सेक्टर से कोई समझौता नहींः भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील को लेकर मोदी सरकार ने अपना रुख पूरी तरह साफ कर दिया है. उच्च स्तरीय सूत्रों के मुताबिक, इस समझौते में कृषि और डेयरी सेक्टर को शामिल नहीं किया जाएगा और भारतीय किसानों के हितों से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा. सरकार ने दो टूक कहा है कि खेती और डेयरी को लेकर भारत की स्थिति पहले जैसी ही बनी हुई है. (पूरी खबर पढ़े)
‘डर’ का दूसरा नाम Air India: Air India के बेड़े में शामिल बोइंग-787 ड्रीमलाइनर विमान में एक बार फिर गंभीर तकनीकी खराबी सामने आई है. मामला लंदन हीथ्रो से बेंगलुरु आने वाली फ्लाइट AI132 का है जहां उड़ान भरने से ठीक पहले ऐसी गड़बड़ी पकड़ी गई जिसने विमानन सुरक्षा मानकों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह खराबी बिल्कुल वैसी ही है जैसी कुछ समय पहले अहमदाबाद में क्रैश हुई AI-171 फ्लाइट में सामने आई थी. (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


