हर्षराज गुप्ता, खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ग्राम करानिया (चैनपुर थाना क्षेत्र) में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां खेत में मजदूरी कर रही एक आदिवासी महिला पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ काम कर रही दूसरी महिला गंभीर रूप से झुलस गई।

READ MORE: एसपी ऑफिस की छत पर हाई वोल्टेज ड्रामा: जहर पीकर कूदने की धमकी, एक ही परिवार की दो महिलाओं ने उठाया खौफनाक कदम

जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं खेत में काम कर रही थीं, तभी मौसम में अचानक बदलाव आया और तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिरी। बिजली सीधे महिलाओं पर लगी, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल खरगोन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज जारी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

READ MORE: लिव-इन पार्टनर ने की थी हत्या: दूसरी युवती से सगाई के बाद प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा  

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया और परिजनों को सांत्वना दी। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में अचानक बदले मौसम के कारण बेमौसम बारिश, गरज और आकाशीय बिजली की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m