चंडीगढ़। कांग्रेस पार्टी से निष्कासित पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया को पत्र लिखकर पंजाब की मौजूदा स्थिति से अवगत करवातेहुए लावारिस पशुओं के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करवाया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस पत्र ने पंजाब की राजनीति में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। डॉ. सिद्धू ने पत्र में बताया कि पंजाब एक नाजुक मोड़ पर खड़ा है। सड़कों पर लावारिस जानवरों का बढ़ता खतरा अब सिर्फ जानवरों की भलाई का मुद्दा नहीं रहा बल्कि यह इंसानी जिंदगी, किसानों की रोजी-रोटी और शहरी सुरक्षा के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

डॉ. सिद्धू के अनुसार सरकारी जमीन के बड़े हिस्से, जो मूल रूप से मवेशियों की भलाई और गौशालाओं के लिए तय किए गए थे, दुर्भाग्य से अतिक्रमण का शिकार हो गए हैं। इससे सीधे तौर पर हाईवे और शहर की सड़कों पर लावारिस मवेशियों की संख्या बढ़ी है, जिसके परिणामस्वरूप दुर्घटनाएं होती हैं।
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 28 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 28 मार्च महाकाल भस्म आरती: त्रिशूल, त्रिपुंड और त्रिनेत्र से भगवान महाकालेश्वर का राजा स्वरूप में श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Bihar Morning News : कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस, नितिन नवीन का अभिनंदन, जदयू विधायकों के साथ मुख्यमंत्री की बैठक, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
- Khelo India Tribal Games 2026: सरगुजा में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का होगा शुभारंभ, कुश्ती प्रतियोगिता में 144 पहलवान दिखाएंगे दमखम
- सार्वजनिक मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, पुजारी पर लगे गंभीर आरोप, पुलिस की मौजूदगी में हुई रामनवमी की पूजा

