चंडीगढ़ : नवजोत कौर सिद्धू के बयान ने पंजाब की रणनीति में खलबली मचा दी है। इस बयान की हर पार्टी में चर्चा होने के साथ साथ पंजाब कांग्रेस में भी काफी हलचल मची है। इसके बाद नवजोत कौर ने एक बार फिर से अपने बचाव के लिए बयान दिया है और कहा है कि उनके सीधे साधे बयान को अलग तरह से प्रस्तुत किया गया है जो कि गलत है।
मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर ‘500 करोड़ रुपए के सूटकेस’ वाले बयान पर सियासी बवाल मचने के बाद पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डा. नवजोत कौर सिद्धू बचाव की मुद्रा में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी ने उनसे कभी कुछ नहीं मांगा। उनकी बात को अगल तरह से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिद्धू के किसी अन्य पार्टी का CM चेहरा होने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था कि हमारे पास किसी भी पार्टी को देने के लिए पैसे नहीं हैं।

मुख्यमंत्री की कुर्सी में वही बैठता है जिसके पास 500 करोड़ का सूटकेट होता है। यह बात उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए नहीं की थी लेकिन उस बात को अगल दिशा में लेकर जाया गया है। आपको बता दें बीते दिन मीडिया के बात करते हुए नवजोत ने यह बात कही थी। उन्होंने यह भी कहा था कि कांग्रेस नवजोत को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करती है तो वह सक्रिय राजनीति में वापस आ सकते हैं।
- पटना मेट्रो अपडेट: 15 मार्च के बाद भूतनाथ से मलाही पकड़ी के बीच दौड़ेंगी ट्रेनें, CMRS की टीम करेगी फाइनल जांच
- भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौत या कुछ और ? दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी नहीं खुला मौत का राज, हाईकोर्ट में सरकार के दावों पर उठे सवाल
- Special License Oil Imports : भारत खरीद पाएगा रूस से तेल, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, मिला स्पेशल लाइसेंस
- आवारा कुत्तों का आतंक: भोपाल में डॉग लवर्स के खिलाफ सोसाइटी के रहवासियों ने किया प्रदर्शन, खरगोन में बुजुर्ग महिला पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला
- SC के निर्देशों का यूपी में पालन: कक्षा 8 की NCERT किताब पढ़ाने पर रोक, बेसिक-माध्यमिक शिक्षा विभाग का सख्त आदेश

