अमृतसर. राजनीति से दूर चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू बीते दिन अपने परिवार के साथ डलहौजी पहुंचे. जहां उन्होंने रविवार को अपना 61वां जन्मदिन परिवार के साथ मनाया. नवजोत सिंह सिद्धू का परिवार के साथ गाने और डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू, बेटी राबिया, बेटा करन सिंह सिद्धू और उनकी बहू भी नजर आ रहे हैं.
2023 में जेल से बाहर आने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने राजनीति से दूरी बना ली थी. इसके बाद से वे फिर से टीवी चैनलों पर एंकरिंग करते नजर आ रहे हैं और अपना ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं. कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि उनकी पत्नी बीमार हैं, इसलिए वे अपना समय परिवार को दे रहे हैं.
https://www.instagram.com/reel/DBWW33ouGAO/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
27 दिसंबर 1998 के रोड रेज केस में नवजोत सिंह सिद्धू ने करीब एक साल की सजा काटी थी. उस दौरान डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं. वायरल हो रही तस्वीरों में नवजोत कौर की सेहत बेहतर दिख रही है. इस वीडियो में नवजोत सिंह सिद्धू, उनके बच्चे, बहू और पत्नी डांस करते और गाते हुए नजर आ रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/DBXCRL2Tg31/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
बता दें कि नवजोत सिद्धू के बेटे करन की शादी पटियाला की इनायत से हुई थी. उनके बेटे करन की शादी की बहुत कम तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं. सिद्धू के जन्मदिन पर उनकी बहू इनायत ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डांस की तस्वीरें शेयर की हैं.

- CG Police Reel : पुलिसकर्मी ने छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी के साथ बनाई रील, यूजर्स ने SSP से की कार्रवाई की मांग तो कहा- तोर बबा ए करहि…
- गर्मी में आप भी तो नहीं कर रहे फुटवियर से जुड़ी ये गलतियाँ? हो सकता है एलर्जी-इन्फेक्शन का खतरा …
- दिल्ली में DUSIB की 35वीं बैठक, अटल कैंटीन का समय बढ़ा; गिग वर्कर्स के लिए बनेंगे विश्राम केंद्र
- स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम पर हमला: 13 मीटर जलाए, भाजपा पार्षद प्रतिनिधि पर मामला दर्ज
- ‘सिकासार’ के अतिरिक्त जल से महासमुंद जिले का सूखा होगा दूर, कोडार डेम से जोड़ने 3400 करोड़ की नहर लिंक परियोजना को मिली मंजूरी…
