Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज गुरुवार (12 मार्च) को प्रदेश में बढ़ते बेरोजगारी, गरीबी, पलायान और भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दे उठाते हुए बिहार की एनडीए सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने यह दावा किया था कि आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक सूचकांकों में बिहार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। तेजस्वी के इन आरोपों पर बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश की प्रतिक्रिया सामने आई है।
तेजस्वी के दावे और आरोपों पर पलटवार करते हुए मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि, बिहार पर हमला करने से पहले उन्हें 20 साल पुरानी स्थिति देख लेनी चाहिए। 20 साल में किस प्रकार का काम हुआ है किस प्रकार का विकास हुआ है वो भी देख लेना चाहिए। उसकी तुलना और समीक्षा करने के बाद ही उनको सवाल उठाना चाहिए।
वहीं, बीजेपी नेता और सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव के पोस्ट पर कहा, ‘बहुत दिनों बाद उन्होंने ट्वीट किया कि ‘बिहार कैसा है?’ बिहार कैसा है? ये बिहार की जनता ने बता दिया है। एक बार फिर जनता ने NDA की सरकार को भारी बहुमत देकर जवाब दे दिया कि बिहार कैसा है।’
गौरतलब है कि बिहार की एनडीए सरकार में कई कमियों को गिनाते हुए तेजस्वी यादव ने अपने एक्स पोस्ट में कहा है कि, 21 वर्षों की एनडीए सरकार में बिहार विकास के सभी मानकों, मानदंड और सूचकांक में सबसे फिसड्डी है, लेकिन इन शर्मनाक तथ्यों और रैंकिंग पर किसी की कभी कोई जवाबदेही नहीं, बस पलटा-पलटी, प्रशासनिक तंत्र, सरकारी खजाने से वोट खरीदी, वोट की लूट और जातिवाद के सहारे कथित सुशासनी लोग सत्ता का आनंद भोग रहे है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

