हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल की व्यवस्था में लापरवाही हुई है। मामले में इंदौर के 6 अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। रेसीडेंसी कोठी में सर्विस प्रोवाइडर कंपनी रतन एम्पोरियम को हटाया है।

प्रोटोकॉल और स्वच्छता का ध्यान नहीं रखा गया

दरअसल राज्यपाल की सेवा में कमी की शिकायत हुई थी। 16 फरवरी को राज्यपाल के रात्रि विश्राम के दौरान प्रोटोकॉल और स्वच्छता का ध्यान नहीं रखा गया। इसकी शिकायत कलेक्टर शिवम वर्मा को की गई थी। एडिशनल कलेक्टर रोशन राय के अनुसार कर्मचारियों के बुरे व्यवहार की कलेक्टर को शिकायत मिली थी, उस पर कार्रवाई की है।

20 फरवरी महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकालेश्वर का भांग-ड्रायफ्रूट से अद्भुत श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

इन अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

डिप्टी कलेक्टर सीमा कनेश मौर्य, तहसीलदार रोशन सोनी, श्रम निरीक्षक संजय पाटिल, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अजय अस्थाना, सीएमएचओ डॉ माधव हसानी और सिविल सर्जन डॉ जीएल सोढ़ी। कंपनी के लम्बित भुगतान से भी कटौती होगी। राज्यपाल डीएवीवी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने इंदौर आए थे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m