कमल वर्मा, ग्वालियर। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने आई एक युवती ने उसके पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ गलत काम किया और फिर दूसरी युवती से शादी करने जा रहा था। पुलिस ने दुष्कर्म का आरोप दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूरा मामला झांसी रोड़ थाना की है जहां शिवपुरी के पिछोर तहसील की रहने वाली 24 साल की युवती ने पुलिस से शिकायत की है। युवती ने बताया कि वह सरकारी नौकरी की तैयारी करने शहर आई थी। साल 2024 से 2026 तक वह नाका चंद्र बदनी इलाके में किराए का मकान लेकर रह रही थी। तभी उसकी मुलाकात उसके पड़ोस में रहने वाले राहुल से हुई जो दतिया का रहने वाला था।
यह भी पढ़ें: Ratlam Drug Factory Case: मास्टरमाइंड दिलावर खान समेत 4 की 16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, नशे के कारोबार से की थी कमाई
राहुल भी ग्वालियर में पढ़ाई के लिए किराए का कमरा लेकर रह रहा था। दोनों में धीरे-धीरे दोस्ती हो गई और दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ कई बार गलत काम भी किया। लेकिन बाद में युवती को पता चला कि वह किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है।
युवती ने जब उससे शादी करने की बात कहीं तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। जिससे परेशान युवती ने थाने में शिकायत की है। TI शक्ति सिंह यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

