अलीराजपुर। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले के ग्राम उमराली से एक अनोखी और चर्चा में छाई बारात सामने आई है,जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यहां दूल्हा परंपराओं से हटकर अपनी दुल्हन को लेने के लिए घोड़े या लग्जरी कार में नहीं, बल्कि बुलडोजर (JCB) पर सवार होकर निकला। डीजे की धुन पर झूमते-नाचते बारातियों के बीच दूल्हे की यह एंट्री किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रही थी। 

READ MORE: ग्वालियर में मानवता हुई शर्मसार: लाशों और घायलों के बीच मदद करने की जगह Video और सेल्फी बनाते रहे लोग, सड़क हादसे में 5 की हुई मौत

जैसे ही यह अनोखी बारात आलीराजपुर जिले के उमराली गांव की सड़कों से गुजरी तो लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई इस अलग अंदाज़ को अपने मोबाइल में कैद करने में जुट गया। बारात में शामिल लोग भी पूरे जोश और उत्साह के साथ नाचते-गाते नजर आए। वहीं अनोखी बारात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m