मुकेश मेहता, बुधनी। मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा के भेरूंदा क्षेत्र में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के समापन के बाद दादा शिवानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दादा शिवानंद महाराज क्षेत्रीय नेताओं को लेकर कड़े शब्दों में बयान देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बुधनी विधानसभा के भेरूंदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सातदेव में 21 दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के समापन अवसर पर हवन पूर्णाहुति के बाद दादा शिवानंद महाराज भक्तों के बीच पहुंचे और सफल आयोजन के लिए सभी को आशीर्वाद दिया।

READ MORE: कांग्रेस में ‘वंदे मातरम’ पर बवाल: केके मिश्रा ने अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना, कहा- जो राष्ट्रधर्म नहीं निभा सकते वे भाड़ में जाएं, पाकिस्तान जाकर बसें

इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय राजनीति को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। चर्चा के दौरान दादा शिवानंद महाराज ने कहा कि क्षेत्र के कुछ नेताओं द्वारा इस कार्यक्रम का विरोध किया गया था। इसी बात को लेकर उन्होंने कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “ना तो बीजेपी का कोई सांसद जीतेगा और ना ही कांग्रेस का कोई विधायक जिले में रहेगा, यहां वही जीतेगा जिसे मैं चाहूंगा।”

उनका यह बयान किसी व्यक्ति द्वारा वीडियो में रिकॉर्ड कर लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इस बयान को लेकर अभी तक किसी राजनीतिक दल की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m