इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के बावजूद अगर जरूरत पड़ी तो इजरायल फिर से युद्ध में उतरने के लिए तैयार है। नेतन्याहू ने बुधवार को कहा कि छह हफ्तों तक चले युद्ध के दौरान इजरायल ने अहम लक्ष्य हासिल किए हैं और वह पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होकर लौट रहा है। इस दौरान उन्होंने माना कि अभी और काम करना बाकी है और कहा कि इजरायल किसी भी पल लड़ाई में वापस उतरने के लिए तैयार रहेगा।
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल को अब भी कई लक्ष्य हासिल करने हैं, जिनमें संवर्द्धित यूरेनियम का मुद्दा शामिल है, जिसे या तो कूटनीति या फिर बल प्रयोग के जरिए ईरान से हटाया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह सीजफायर युद्ध का अंत नहीं है.
राष्ट्रपति ट्रंप की युद्धविराम की घोषणा के बाद पहली प्रेस ब्रीफिंग में नेतन्याहू ने कहा, ‘मैं साफ कर देना चाहता हूं- हमारे कुछ लक्ष्य अभी भी बाकी हैं और हम उन्हें हासिल करेंगे- चाहे समझौते से या फिर से लड़ाई करके।” नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल और अमेरिका ने ईरानी शासन की बुनियाद को कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा, इस (युद्ध) विराम के समय, ईरान पूरी तरह से चूर और पहले से कहीं ज्यादा कमजोर हालत में है।
नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल किसी भी समय लड़ाई में लौटने के लिए तैयार है. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ट्रिगर पर उंगली रखी हुई है. युद्ध के मकसद को हासिल करने में नाकाम रहने और अमेरिकी दबाव में सीजफायर पर सहमत होने के विपक्ष के आरोपों पर नेतन्याहू ने कहा, अस्थायी सीजफायर इजराइल के साथ मिलकर हुआ. अमेरिकियों ने आखिरी समय में हमें चौंकाया नहीं है.
नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल को अब भी कई लक्ष्य हासिल करने हैं, जिनमें संवर्द्धित यूरेनियम का मुद्दा शामिल है, जिसे या तो कूटनीति या फिर बल प्रयोग के जरिए ईरान से हटाया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह युद्ध का अंत नहीं है, बल्कि सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक पड़ाव है. नेतन्याहू ने दावा किया कि इजराइल ने न केवल ईरान की मिसाइलों को नष्ट किया, बल्कि उसकी निर्माण क्षमता को भी ध्वस्त कर दिया है.
इजरायली प्रधानमंत्री ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के बाद तेहरान के खिलाफ फिर से युद्ध शुरू करने की धमकी दी है। नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान की मिसाइल मशीन को तबाह कर दिया है, जिससे वह नई मिसाइलें बनाने में असमर्थ हो गया है। उन्होंने कहा कि इजरायल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को भी जबरदस्त चोट पहुंचाई है। इजरायली प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ईरान के पास मौजूद सारा संवर्धित यूरेनियम देश से बाहर निकाल दिया जाएगा। दावा किया कि अमेरिका और इजरायल पूरी तरह से एकमत हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

