बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि दोषी यौन अपराधी जेफरी एप्स्टीन के साथ उनका भी कनेक्शन था. इसको लेकर ही अब दलाई लामा के कार्यालय की तरफ से सफाई आई और कहा गया कि ये दावे पूरी तरह से फर्जी हैं. इस क्लेरिफिकेशन में कई मीडिया आउटलेट्स द्वारा अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजे) के दस्तावेजों का हवाला भी दिया गया.
मीडिया और सोशल मीडिया पर किए गए दावों में दलाई लामा को लेकर कहा गया कि व्यापक रूप से चर्चित एपस्टीन फाइलों में दलाई लामा का नाम 169 बार आया था. कुछ रिपोर्ट्स में बौद्ध नेता का नाम कथित तौर पर कई निजी ईमेल में और ‘मसाज फॉर डमीज़’ नामक पुस्तक की अनुक्रमणिका में दिखाई दिया, जिसे एपस्टीन मामले के रिकॉर्ड के हिस्से के रूप में पहले जारी की गई फाइलों में एक स्कैन किए गए दस्तावेज़ के रूप में शामिल किया गया था.
दलाई लामा के ऑफिस की तरफ दी गई सफाई
तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के ऑफिस ने जेफरी एपस्टीन फाइलों में उनके नाम के सामने आने को लेकर चल रही खबरों और सोशल मीडिया दावों पर कड़ी सफाई दी है. हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित दलाई लामा के ऑफिस की ओर से जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि दलाई लामा का अमेरिकी यौन अपराधी और मानव तस्कर जेफरी एपस्टीन से कोई भी संबंध नहीं है.
बयान में साफ कहा गया कि हम स्पष्ट रूप से पुष्टि करते हैं कि परम पावन 14वें दलाई लामा कभी भी जेफरी एपस्टीन से नहीं मिले हैं और न ही उन्होंने अपनी ओर से किसी को उनसे मिलने या बातचीत करने की अनुमति दी है. ऑफिस ने यह भी कहा कि एपस्टीन फाइलों को लेकर कुछ हालिया मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट दलाई लामा को गलत तरीके से एपस्टीन से जोड़ने की कोशिश कर रही हैं, जो पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन हैं.
2012 के ईमेल का दिया गया हवाला
कुछ रिपोर्टों में अक्टूबर 2012 के ईमेल का हवाला दिया गया है, जिनमें कथित तौर पर तिब्बती आध्यात्मिक नेता और एपस्टीन के बीच एक बैठक का संकेत देने वाले संदर्भ थे और यह भी बताया गया था कि दलाई लामा के उनके साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद थी.
गौरतलब है कि यूरोपीय मीडिया आउटलेट ‘नेक्स्टा टीवी’ ने दावा किया कि दलाई लामा के अनुयायी बताए जाने वाले व्यक्तियों ने एपस्टीन से मुलाकात की होगी, जिससे संभावित अप्रत्यक्ष संबंधों के बारे में अटकलों को और बल मिला. यह मुद्दा पिछले साल तब भी चर्चा में आया जब पत्रकार माइकल वोल्फ ने ‘डेली बीस्ट’ पॉडकास्ट पर अपनी उपस्थिति के दौरान कुछ दावे किए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


