पंजाब के बाटला में एक नई नवेली दुल्हन अपने ही घर से सारा सोना कपड़ा और जेवर लेकर फरार हो गई है। 25 जनवरी को उसकी शादी हुई और वह बिदा होकर अपने पति के साथ आ गई लेकिन पति को यह बिल्कुल भी आभास नहीं था कि उसके घर एक दुल्हन नहीं बल्कि उसे चकमा दे कर भागने वाली जीवन साथी मिली है।
जानकारी के अनुसार बटाला के सिंबल चौक के पास रहने वाले युवक अमृतपाल ने बताया कि वह कुछ साल पहले आस्ट्रेलिया से लौटा था और उसकी शादी भी आस्ट्रेलिया में ही हुई थी, लेकिन वहां उसका तलाक हो चुका था। इसके बाद वे भारत आ गया और उसकी मां का निधन हो चुका था और पिता बीमार थे, जिसके कारण घर की देखभाल के लिए उसने नई जिंदगी की शुरुआत की।
इसके बाद अमृतपाल ने 25 जनवरी 2025 को भारत आकर शादी करवा ली। दूसरी ओर, जिस लड़की से उसने शादी की थी, उसकी भी दूसरी शादी थी। अब अचानक 17 फरवरी की सुबह जब मैं उठा तो उसकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। जब घर के CCTV कैमरे की जांच की तो उसमें सारी पिक्चर सामने आ गई। कमरे में साफ दिखाई दिया है की नई नवेली दुल्हन कैसे सोना चांदी और कपड़े को इकट्ठा की है और फरार हो गई है।
बड़ी बातें है कि उसे ले जाने के लिए एक युवक भी आया हुआ था जो उसका साथ देते नजर आया है। दुल्हन अपना सारा सामान लेकर उस लड़के के साथ निकल गई। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अपनी तरह से जांच में जुट गई है।
- सगी बहनों का ड्रग नेटवर्क बेनकाब : स्कूटी में गांजा बिक्री करते पुलिस ने दबोचा, 5.98 लाख कैश के साथ 15 लाख की संपत्ति जब्त
- महाकाल मंदिर में फर्जी IAS की कोशिश नाकाम: सिविल एविएशन में संयुक्त सचिव बताकर की सर्किट हाउस बुकिंग, भस्म आरती से पहले खुली पोल
- मुसीबत का सफरः यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस हाइवे पर पलटी, 20 लोगों का जो हाल हुआ…
- MI vs RCB IPL 2026: बेंगलुरु ने मुंबई को उसके घर में दी शिकस्त, 18 रन से जीता मुकाबला, सुयश शर्मा ने झटके 2 विकेट
- आशिक ने मचाया मौत का तांडव: पहले गर्लफ्रेंड का रेता गला, फिर मौत को लगाया गले

