रायगढ़। रायगढ़ जिले के ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए अदाणी फाउंडेशन ने एक बड़ी पहल की है. फाउंडेशन द्वारा संयंत्र के आसपास के गांवों और रेल परियोजना से प्रभावित क्षेत्रों में न केवल खेल सामग्री का वितरण किया गया, बल्कि बेटियों के लिए उच्च स्तरीय ट्रेनिंग की व्यवस्था भी की गई है. इस मुहिम से क्षेत्र के 500 से अधिक युवा खिलाड़ी सीधे लाभान्वित हो रहे हैं.

क्रिकेट किट और टेंट सामग्री का वितरण
ग्रामीण युवाओं को मुख्यधारा के खेलों से जोड़ने के लिए बड़ेभंडार, सरवानी, अमलीभौना, बरपाली, गेजामुड़ा, कुरमापाली और काशीचुवा जैसे गांवों में क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए सहयोग दिया गया. अदाणी फाउंडेशन ने स्थानीय टीमों को बैट, बॉल, स्टंप और जर्सी सहित पूरी किट प्रदान की. इसके अलावा, पुसौर विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए टेंट और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं.
इस अवसर पर विभिन्न गाँवों के सरपंचों और जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की और फाउंडेशन की इस पहल को युवाओं के भविष्य के लिए एक सार्थक कदम बताया.
कबड्डी में बेटियों का कमाल: नेशनल लेवल पर हुआ चयन
अदाणी फाउंडेशन द्वारा पिछले तीन वर्षों से संचालित ‘गर्ल्स कबड्डी प्रशिक्षण कार्यक्रम’ के परिणाम अब सुखद रूप में सामने आ रहे हैं.
- अब तक 180 से अधिक बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है.
- इस साल रायगढ़ की टीम ने जशपुर को हराकर जिला स्तरीय चैंपियनशिप अपने नाम की.
- सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में क्षेत्र की भूमिका सिदार, बीना सिदार और सान्या यादव का चयन राष्ट्रीय स्तर (National Level) के लिए हुआ है.
- अब तक कुल 33 बालिकाएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपना जौहर दिखा चुकी हैं.
बड़ेभंडार में बना आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने के लिए ग्राम बड़ेभंडार के हाई स्कूल परिसर में एक आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है. यहां खिलाड़ियों को नेशनल लेवल के कोचों द्वारा नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस कॉम्प्लेक्स के बन जाने से अब ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का एक सशक्त माध्यम मिल गया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


