पीआरटीसी की ओर से बस की अगली सीट पर बैठने को लेकर नया आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के अनुसार अब पीआरटीसी के कंडक्टर ड्राइवर के पास अगली सीट पर नहीं बैठ सकेंगे। कंडक्टरों को पिछली तरफ खिड़की के पास वाली सीट पर बैठना होगा। पैप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (पीआरटीसी) द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि कार्यालय को बार-बार शिकायतें मिल रही थीं कि पीआरटीसी कंडक्टर अपनी ड्यूटी के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत निर्धारित सीटों पर नहीं बैठते।
बसों में कई लोग इंजन वाली सीट या ड्राइवर के पास बैठे पाए जाते हैं, जिसके कारण कंडक्टर बसों से उतरने या चढ़ने के समय ध्यान नहीं देते। इससे हादसे का खतरा भी बना रहता है। इस संबंध में मुख्य कार्यालय की ओर से पहले भी आदेश जारी कर निर्देश दिए गए थे, लेकिन कंडक्टरों द्वारा उन निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था।

इसलिए दोबारा निर्देश दिया जाता है कि यदि कोई कंडक्टर ड्यूटी के दौरान बस की पहली सीट पर या ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठा पाया गया, तो विभाग की ओर से उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- CG Crime News : दो नाबालिग को बहलाकर ले गए अपने साथ, फिर बनाया हवस का शिकार, 2 आरोपी गिरफ्तार
- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिलाएं, घर गिराने से थीं नाराज, मचा हड़कंप
- हर समस्या का होगा समाधान : खटीमा पहुंचे सीएम धामी, जनता की सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
- Today’s Top News : पूर्णकालिक DGP की नियुक्ति में देरी, कथावाचक के आरोपों को मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया निराधार, पुलिस जवान की दबंगई, छात्रावास में 3 छात्राएं मिली गर्भवती, खेत और फार्म हाउसों की ड्रोन से की जा रही निगरानी, हाथी के मौत मामले में वन विभाग का एक्शन… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- Bihar Top News Today: राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान कल, तेजस्वी ने बढ़ाई NDA की मुश्किलें! बिहार पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, निशांत को CM बनाने की मांग, महिला से 10 लाख की ठगी, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…

